फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dubauli Ghat will be illuminated with 5100 lamps.

Kushinagar News: 5100 दीपों से जगमग होगा दुबौली घाट

Mon, 27 Oct 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 27 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Dubauli Ghat will be illuminated with 5100 lamps.
कसया/टेकुआटार। देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अनवरत चौथे वर्ष क्षेत्र के छोटी गंडक नदी स्थित सोहसा-दुबौली घाट पर पांच नवंबर को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के तत्वावधान में जन सहयोग से सांध्यकाल दीपदान एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शाम 3 बजे से 5:15 बजे तक भजन संध्या और 5:15 बजे से दीपदान कार्यक्रम सम्पन्न होगा। जिसको लेकर मोतीचक विकासखंड स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर दुबौली में रविवार को बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। संस्था के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन प्रातःकाल नदी में स्नान, दान और सांध्यकाल में दीपदान का विशेष महत्व है। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सेवालाल यादव ने की और संचालन सत्यजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed