फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Drunk man climbed a mobile tower and was brought down after four hours of struggle.

Kushinagar News: नशे में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा चार घंटे मशक्कत के बाद उतारा

Sat, 14 Feb 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 14 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Drunk man climbed a mobile tower and was brought down after four hours of struggle.
पकड़ी बाजार। थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर शुक्रवार देर शाम परशुराम उर्फ चुल्हई (35) नशे की हालत में मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। लोगों ने उसे नीचे उतारने की काफी कोशिश की, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। करीब चार घंटे मशक्कत के बाद शराब पिलाने का लालच देकर उसे उतारा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बैदौली का रहने वाला परशुराम उर्फ चुल्हई (35) टाॅवर पर चढ़ गया। शुरू में राहगीरों को लगा कि कोई मैकेनिक कुछ ठीक करने के लिए चढ़ा है, लेकिन जब वह घंटों तक नीचे नहीं उतरा तो लोगों ने डायल 112 और एसडीएम को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक को उतारने का प्रयास किया। इसके बाद एसडीएम विवेकानंद मिश्रा, सीओ मयंक द्विवेदी और शोहरतगढ़ थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह भी पहुंच गए। मौके पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की टीम भी बुला ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक टाॅवर के अंतिम छोर पर एंगल पकड़कर खड़ा रहा और नीचे नहीं उतर रहा था। अंधेरा होने के कारण आम प्रयास विफल रहे। काफी देर मान-मनौव्वल के बाद लाइनमैन सोनू और राजेंद्र ने शराब देने का लालच देकर उसे धीरे-धीरे नीचे उतारने में सफलता प्राप्त की। प्रशासन और पुलिस की टीम ने राहत की सांस ली। मौके पर मां इमिरता देवी ने बताया कि यह उनके चार लड़कों में सबसे बड़ा है, लेकिन मानसिक रूप से कमजोर और मंद बुद्धि का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed