{"_id":"65c54b3bcd0f5560e6092c54","slug":"drug-de-addiction-treatment-center-opened-in-the-district-hospital-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-112234-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जिला अस्पताल में नशा मुक्ति उपचार केंद्र खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जिला अस्पताल में नशा मुक्ति उपचार केंद्र खुला
Fri, 09 Feb 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय में नशा मुक्ति उपचार केंद्र का शुभारंभ करते डीएम उमेश मिश्रा।
पडरौना। जिला अस्पताल परिसर में बृहस्पतिवार को नशा मुक्ति उपचार केंद्र का शुरू हुआ। इसमें लोगों को नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पूर्व समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ।
मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि देश के युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा उनके परिवार, समाज व देशहित में उपयोग होनी चाहिए। नशे की लत से प्रभावित व्यक्ति का परिवार व समाज भी प्रभावित होता है। इस नशा मुक्ति उपचार केंद्र के माध्यम से नशे से ग्रसित व्यक्ति के उपचार व पुनर्वास का कार्य किया जाएगा। नशा मुक्ति अभियान में विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने देश के नशे के आदि युवाओं को नशा मुक्ति उपचार केंद्र का सहयोग लेकर अपने को मुख्य धारा में जोड़ने की अपील की। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि नशा समाज के सामने गंभीर चुनौती के रूप में व्याप्त है। इसका निराकरण नितांत आवश्यक हैं। समाज के प्रत्येक आयु वर्ग के लोग खासकर युवा वर्ग पर इसका सीधे-सीधे नकरात्मक प्रभाव उनके सामाजिक जीवन पर पड़ता है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सीएमओ सुरेश पटारिया, एसीएमओ एसएन त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ. आरके शाही, सीएमएस डॉ. एचएस राय, नोडल अधिकारी डॉ. उपेन्द्र चौधरी, डॉ. गौरव यादव, डॉ. अमृता तिवारी, योगिता कुशवाहा, बृजकिशोर आदि मौजूद रहे।