फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DRM instructed for quality construction work in stipulated time

Kushinagar News: डीआरएम ने तय समय में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य की हिदायत

Fri, 19 Jan 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Jan 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
DRM instructed for quality construction work in stipulated time
मंडल रेल प्रबंधक (वाणिज्य) को ज्ञापन सौंपते लोग।
पडरौना। डीआरएम ने सदर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मानक के अनुरूप निर्माण कार्याें को निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा कराने की हिदायत दी। डीआरएम ने कप्तानगंज और रामकोला रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

करीब चार बजे पडरौना रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे ओवर हेड टैंक, पंप हाउस, रेलवे स्टेशन आदि निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्धारित समय के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके बाद डीआरएम थावे के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार अमृत भारत योजना के तहत कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का बृहस्पतिवार को डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य अप्रैल तक पूरा कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम ने गोरखपुर से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। कप्तानगंज स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का उन्होंने निरीक्षण किया। अमृत भारत योजना के तहत उन्होंने कप्तानगंज स्टेशन के भवन सुधार, सर्कुलेटिंग एरिया के सुन्दरीकरण, यात्री आरक्षण भवन के सुधार समेत यात्री सुख-सुविधाओं के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। सभी कार्य समय सीमा के भीतर मानक के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने स्टेशन पैनल, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, पैदल उपरिगामी पुल एवं स्टेशन पर स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया।
विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने गोरखपुर-कप्तानगंज रेल खण्ड के रेल पथ की डीप स्क्रीनिंग के साथ ओवरहेड ट्रैक्शन लाइन के एलाइनमेंट की जांच की। इस दौरान वरिष्ट मंडल इंजीनियर सत्यम सिंह, वरिष्ट मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, सहायक मंडल इंजीनियर मनीष तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार, स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार, सुनीत श्रीवास्तव, रमाशंकर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य अनुप कुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को मण्डल रेल प्रबंधक (वाणिज्य) पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल को थावे-कप्तानगंज विनीत कुमार श्रीवास्तव को ट्रेन का संचालन पुनः प्रारंभ करने एवं रामकोला रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढाने से संबंधित पत्रक सौंपा। रामकोला रेलवे स्टेशन पर पहुंचे डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव से कहा कि रामकोला रेलवे स्टेशन पर सुविधा कम है। ट्रेन का संचालन भी कम हो रहा है। इसे बढ़ाया जाए यात्रियों का सुविधाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान रविंद्र प्रजापति, शैलेश सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

00
नहीं रूके डीआरएम, स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
तमकुहीरोड। डीआरएम का विशेष सैलून तमकुहीरोड स्टेशन पर नहीं रुका। स्टेशन पर पहुंचे व्यापारियों ने छह सूत्री मांगपत्र स्टेशन अधीक्षक को सौंप कर स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग की।

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग का निरीक्षण बुधवार को होना था। जिसे लेकर मंगलवार की रात से ही तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन साफ सफाई का कार्य शुरू हो गया था। यह निरीक्षण कार्य अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया। शुकदेव रौनियार की अगुवाई में स्टेशन पहुंचे व्यापारियों का कहना था कि बिहार बार्डर का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के बाद भी यहां पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यही नही आमान परिवर्तन हुए एक दशक से अधिक समय हो गया, लेकिन यहां लंबी दूरी की ट्रेन नहीं मिली। व्यापारी नेता शुकदेव रौनियार, अजय गुप्ता, पप्पू जायसवाल, दिलीप वर्मा, राहुल सोनी आदि ने डीआरएम को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र स्टेशन अधीक्षक मयंक राजहंस को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed