{"_id":"5a8725eb4f1c1bb2208b97b8","slug":"driving-license-from-the-march-for-the-home-sitting-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मार्च से करें घर बैठे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मार्च से करें घर बैठे आवेदन
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ आफिस।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक व्यक्ति मार्च से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डीएल का शुल्क डेबिट कार्ड, मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए जमा कर सकेंगे। इससे आवेदकों के समय और धन दोनों की बचत होगी, क्योंकि परिवहन विभाग चार मार्च के बाद ‘सारथी-4’ व्यवस्था के तहत ऑनलाइन व्यवस्था शुरू करने जा रहा है।
अब तक टू व्हीलर, फोर व्हीलर और हैवी डीएल के लिए परिवहन विभाग (आरटीओ/एआरटीओ कार्यालय) के कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र व शुल्क जमा करना पड़ता था। इसके लिए आवेदक स्वयं फार्म भरकर कार्यालय में जमा करता था या फिर अधिवक्ताओं अथवा बिचौलियों की मदद लेनी पड़ती थी। इतने से कार्य के लिए भी कई दिन कार्यालय आना पड़ता था।
परिवहन विभाग में मार्च से ‘सारथी-4’ व्यवस्था लागू होने जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ शुल्क जमा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
परिवहन विभाग की वेबसाइट परिवहन डॉट जीओवी डॉट इन/ सारथी सर्विस पर लर्निंग, डीएल अथवा हैवी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर निर्धारित शुल्क का विकल्प आएगा, तब डेबिट कार्ड, मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क जमा किया जा सकेगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी करते ही पासपोर्ट के आवेदन की भांति स्लॉट बुकिंग की तारीख मिल जाएगी। इस तिथि पर आवेदक अपने सभी डॉक्यूमेंट के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर लिखित परीक्षा तथा वाहन चलाने का ट्रायल देंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर आवेदक का ड्राइविंग लाइसेंस विभाग की ओर से जारी कर दिया जाएगा।
एआरटीओ ने बताया कि ‘सारथी-4’व्यवस्था की तैयारी के मद्देनजर एआरटीओ कार्यालय में 25 फरवरी से 04 मार्च तक ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी संपूर्ण काम बंद रहेगा। क्योंकि इस बीच ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए कार्यालय में संपूर्ण सेटअप किया जाना है। उन्होंने सभी लाइसेंस धारकों से अपील की है कि डीएल संबंधी कोई भी काम लंबित हो तो 24 फरवरी तक कार्यालय आकर उसे पूरा करा लें।
विभाग की ओर से ‘सारथी-4’ व्यवस्था मार्च से शुरू होने जा रही है। अब डीएल के आवेदक घर बैठे या कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा होगा। आवेदन करते समय एक तारीख मिलेगी, उस दिन आवेदक को अपने सभी दस्तावेजों के साथ कार्यालय में आकर लिखित परीक्षा एवं ट्रायल देना है, जिसके बाद डीएल जारी कर दिया जाएगा।
आरके त्रिवेदी, एआरटीओ।