फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Drivers will be rewarded if there is no accident.

Kushinagar News: हादसा नहीं होने पर चालकों को मिलेगा इनाम

Thu, 07 May 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Drivers will be rewarded if there is no accident.
पडरौना। रोडवेज की बसों के हादसे रोकने के लिए परिवहन निगम ने प्रोत्साहन योजना की कवायद की है। निगम ऐसे ड्राइवर को प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रुपये देगा, जिनका वर्ष भर में नो एक्सीडेंट का रिकाॅर्ड होगा। परिवहन निगम ने नो एक्सीडेंट रिवाॅर्ड योजना शुरू की है। यदि किसी बस के चालक से हादसा हो जाता है और एफआईआर दर्ज होती है, तो उसे इस योजना से बाहर रखा जाएगा। समझौते की स्थिति में चालक नो एक्सीडेंट रिवाॅर्ड योजना में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

सरकार के निर्देशन पर राज्य सड़क परिवहन निगम ने योजना शुरू की है। यह कदम सड़क हादसों को कम करने के लिए उठाया गया है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक, योजना का उद्देश्य चालक के व्यवहार में सुधार लाने के साथ हादसों में कमी लाना है। चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें जिम्मेदारी का एहसास दिलाना बेहद जरूरी है। यह योजना चालकों को अपने कार्य में अधिक सतर्क और अनुशासित बनाएगी। इससे यात्री सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। यह प्रोत्साहन राशि चालकों को निगम की तरफ से एक सकारात्मक संकेत देने के रूप में कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed