{"_id":"6939c69eabdf8ac3b60a4ae5","slug":"driver-arrested-for-allegedly-kidnapping-woman-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-150477-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला को भगा ले जाने के आरोप में चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला को भगा ले जाने के आरोप में चालक गिरफ्तार
Thu, 11 Dec 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के मीर बिहार स्थित एक ईंट भट्ठे से रांची की महिला श्रमिक को लेकर फरार ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने भीलवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। जबकि महिला को खोज लिया।
झारखंड प्रदेश के रांची जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ भट्ठे पर 2024 में काम करने आया था। एक दिन अचानक उसकी पत्नी व ईंट भट्ठे के ट्रैक्टर चालक अहमद (40) के साथ भाग गई। काफी खोजबीन के बाद पति ने ट्रैक्टर चालक अहमद निवासी पटहेरवा टोला हतवा के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई।
इसके बाद आरोपी अहमद की पत्नी ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में जाकर ईंट भट्ठा मालिक पर पति को लापता करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने मार्च माह में आए एक मोबाइल नंबर की जांच की तो ट्रैक्टर चालक व श्रमिक महिला का लोकेशन राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में मिला। उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव के नेतृत्व में भीलवाड़ा गई पुलिस टीम ने दोनों को एक कबाड़ी के यहां से बरामद कर थाने लाई। प्रभारी थानाध्यक्ष हरेराम सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पुलिस ने पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद