फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dr. rajendra prasad jayanti celebrated

वादकारियों के लिए कर्मयोगी हैं अधिवक्ता: जिला जज

Thu, 03 Dec 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
dr. rajendra prasad jayanti celebrated
वादकारियों के लिए कर्मयोगी हैं अधिवक्ता: जिला जज
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मनाई गई प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जयंती
पडरौना। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती बृहस्पतिवार को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई। जिला एवं सत्र न्यायालय सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की गई।
जिला एवं सत्र न्यायालय रवींद्रनगर में आयोजित अधिवक्ता दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि अधिवक्ता कर्मयोगी हैं। वादकारी के हित के लिए योगी के रूप में कार्य करते हैं। हर अधिवक्ता के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कृत संकल्पित हूं। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था की परिधि में सभी को न्याय दिलाना मेरा धर्म है। उन्होंने सभी को डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। इससे पहले मुख्य अतिथि के साथ जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महंत गोपाल दासऔर मंत्री लक्ष्मण पाठक ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत महंत गोपाल दास ने किया। वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर दीक्षित को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को अधिवक्ता आरके शाही, विंध्यवासिनी प्रकाश त्रिपाठी, मिथिलेश दीक्षित, मुकेशचंद्र पांडेय, त्रिपुरारी मिश्रा, प्रसिद्ध नारायण दीक्षित, धनंजय त्रिपाठी, मनोज कुमार राय, विवेकानंद मिश्र, त्रिलोकी दूबे, देवेंद्र त्रिपाठी, अरविंद शर्मा, रमेश मणि, जफरुल्लाह खान, जयप्रकाश यादव, अनिल तिवारी आदि मौजूद थे। संचालन एसोसिएशन के महामंत्री लक्ष्मण पाठक ने किया।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार दीवानी न्यायालय में भी अधिवक्ता दिवस पर आयोजित समारोह में जनपद न्यायाधीश बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। जनपद न्यायाधीश संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। इसी तरह न्याय प्रणाली में भी त्वरित न्याय व्यवस्था के लिए मुकदमों के निस्तारण का कार्य करने की जरूरत है। मुकदमों के निस्तारण में देरी पर हम सभी को आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम तभी सार्थक होगा, जब हम उनके जीवन शैली के किसी भी अंश को अंगीकृत करें। विशिष्ट अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने बार एवं बेंच के बीच सामंजस्य बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद व माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। संगठन के अध्यक्ष विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मंत्री आनंद राय, सिविल जज जूनियर डिविजन श्वेता श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमन कुमार श्रीवास्तव, एसीजेएम विमल वर्मा, सिविल जज जूनियर डिविजन केपी सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट शोभित राय, सिविल जज प्रथम चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, सिविल जज द्वितीय प्रभात दूबे, संगठन के पूर्व अध्यक्ष बद्रीनारायण दूबे, राकेश त्रिपाठी, त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव, संजय सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, जयप्रकाश यादव सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में कसया दीवानी न्यायालय के बार संघ ने नीट टॉपर आकांक्षा सहित लॉकडाउन के दौरान बाहर से आने वाले कामगारों और समाज के गरीब तबके के लिए कार्य करने वाले समाजसेवी ओमप्रकाश जायसवाल, राकेश कुमार जायसवाल, दिनेश कुमार गुप्त, अजय कुमार तिवारी, ओंकारनाथ पांडेय, संजय सिंह बघेल, अनिल तिवारी, शेषनाथ दूबे, आदित्य शाही, साहिल अहमद, दिनेश गुप्त, नुरूल होदा आदि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलों में भी हुआ आयोजन
खड्डा/तमकुहीराज। खड्डा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अधिवक्ता दिवस मनाया। तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन लाल श्रीवास्तव और महामंत्री अवधेश यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। अधिवक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को याद करते हुए देश की आजादी व उसके बाद देश को सही दिशा में आगे बढ़ाने में उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई ।इस अवसर पर भानु पांडेय, ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, सीएम लाल, अरविंद पांडेय, अनिल सिंह, अमियमय मालवीय, अनूप मिश्रा, कुमोद चंद शर्मा, राजेंद्र जायसवाल, अनिल सिंह, दीनानाथ सिंह, ज्योर्तिमय मालवीय, सतीश मद्धेशिया, हीरालाल कुशवाहा आदि मौजूद थे।

तमकुुहीराज तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार रामप्यारे ने कहा कि सादगी की प्रतिमूर्ति राजेंद्र बाबू अपने कार्यों की बदौलत जनमानस के हृदय में हमेशा जीवित रहेंगे। अधिवक्ता दिवस पर उनके आदर्शों पर चलकर हम समाज को नई दिशा दे सकते हैं। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण तिवारी को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष हरिहर कुशवाहा, विनोद सिंह पटेल, मंत्री ब्रजेश पांडेय, अरविंद पाठक, अरविंद मिश्र, उमाकांत तिवारी, मनींद्र शर्मा, विनोद चौबे, संतोष कुमार गुप्ता, अखिलेश्वर प्रकाश द्विवेदी, आरएन पांडेय, विजय भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed