फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar's birth anniversary celebrated with state honors

Kushinagar News: राजकीय सम्मान के साथ मनी डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती

Tue, 15 Apr 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 15 Apr 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar's birth anniversary celebrated with state honors
आंबेडकर जयंती पर मथौली में निकाली गई रैली। संवाद 
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती राजकीय सम्मान के साथ मनाया गया। संविधान निर्माण और समानता, सामाजिक न्याय, शिक्षा के क्षेत्र में बाबा साहब के योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, राजनैतिक, सामाजिक स्वतंत्रता का जो अधिकार संविधान में उल्लेखनीय है। वह बाबा साहब व उनके सहयोगियों की तरफ से लिखित संविधान की ही देन है। उनका योगदान अतुलनीय है। समाज में प्रत्येक व्यक्ति, वर्ग को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम विश्व का एक अनूठा स्वतंत्रता संग्राम रहा है, जहां न केवल राजनीतिक स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी गई बल्कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को हटाने जात-पात, भाषा, धर्म के आधार पर व्याप्त भेदभाव, विभाजनकारी शक्तियों के विरुद्ध भी महापुरुषों के द्वारा लड़ाइयां लड़ी गईं। इस दौरान एडीएम न्यायीक पीके राय, अपर जिला सूचना अधिकारी राहुल कुमार, बृजेश श्रीवास्तव, इस्तियाक अहमद, संतोष कुमार, विनोद पासवान, राकेश गौतम, राजकुमार भारती, रवि श्रीवास्तव, संतोष दुबे, तुफैल अहमद, अरविंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह भाजपा की तरफ से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद ने बताया कि भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस शासन में लगातार उपेक्षा और विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने कहा कि संविधान की 75वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक रूप से वर्ष भर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान भीखम प्रसाद, विजय कुमार सोनी, अमित राय, सभासद बबलू खरवार आदि मौजूद रहे। भारतीय संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भारत रत्न भीम राव अंबेडकर की जयंती पर नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल की अगुवाई में शहर के कठकुइयां मोड़ तिराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया। इस दौरान कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन लल्लन मिश्रा, बंका सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के एक होटल में सपा की तरफ से डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती व पूर्व जिलाध्यक्ष शुकुरूल्लाह अंसारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामअवध यादव और संचालन कैसरजमाल टीटू ने किया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. पीके राय, पूर्व राज्य मंत्री जावेद इकबाल आदि मौजूद रहे। अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में धूमधाम से डाॅ. अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अयोध्या भाई की अगुवाई में गांव खुरहुरिया, सेन्दुरिया विशुनपुर, गिदहा चक बैरिया, महुअवा खुर्द, घोघरा, बरडीहा, लक्षीराय, सखौली, महुअवा, रामपुर झुरियां आदि गांव में संगठन के लोगों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के साथ जुलूस निकाला। फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के जूनियर हाई स्कूल परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथौली प्रतिनिधि के अनुसार को कस्बा के अंबेडकर नगर में डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान आयोजकों की तरफ से रैली निकालकर पूरे कस्बा में भ्रमण कराया गया। इस दौरान चेयरमैन नवरंग सिंह, डाॅ. वीबी प्रसाद, प्रिंस जायसवाल आदि मौजूद रहे। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान प्रहलाद केशरी, सेवरही ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, चेयरमैन सोनिया जायसवाल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद, पप्पू जायसवाल, दिनेश वर्मा, गुरुशरण जायसवाल, राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को नेबुआ रायगंज में अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर लोगों आयुष्मान कार्ड वितरण कर जगह-जगह पौधरोपण किया गया। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के मुफ्त इलाज के लिए कटिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed