फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dpro inspection,swachch bharat mission, warning, action

सात दिन में शौचालय पूर्ण नहीं हुए तो नपेंगे प्रधान और सचिव : डीपीआरओ

Sun, 05 Jan 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
dpro inspection,swachch bharat mission, warning, action
सलेमगढ़ गांव में शौचालय की स्थिति जांचने पहुंचे डीपीआरओ। - फोटो : KUSHINAGAR
सात दिन में शौचालय पूर्ण नहीं हुए तो नपेंगे प्रधान और सचिव : डीपीआरओ
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक में तीन तो सेवरही ब्लॉक में दो ग्राम पंचायतों के खातों पर रोक
पडरौना/जटहां बाजार। ओडीएफ होने के बाद भी शौचालय अधूरा होने खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। रविवार को जिले में सभी एडीओ पंचायत के माध्यम से जांच कराई गई। सात दिन के भीतर शौचालय पूर्ण नहीं होने पर डीपीआरओ ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
रविवार की सुबह डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ग्राम पंचायत सलेमगढ़, मुकुंदपुर, तरया हरिकेश गांव में पहुंचे। वहां स्वच्छ भारत मिशन के तहद बन रहे शौचालयों का हाल जाना। आधे अधूरे बने शौचालयों को देख ग्राम प्रधान समेत सचिवों को सात दिन के भीतर शौचालयों का काम पूरा करने की हिदायत दी। वहीं अनियमितता पाए जाने पर ग्राम मुकुंदपुर का खाता सीज कर दिया। इसके बाद सलेमगढ़ सचिवालय का भी निरीक्षण कर सुंदरीकरण समेत परिसर को खड़ंजा कराने का सचिव को निर्देश दिया। इसके बाद डीपीआरओ सेवरही विकास खंड के ग्राम पंचायत सलेमगढ़ के नुनियापट्टी टोले में पहुंचे। वहां गांव में बने कई शौचालयों का निर्माण कार्य देखा। कई शौचालयों का निर्माण अधूरा होने पर नाराजगी जताई और प्रधान व सचिव को कार्रवाई के साथ ग्राम सभा के खाते पर रोक लगाते हुए सात दिन के भीतर कार्य पूरा करने की हिदायत दी। उसके बाद नवनिर्मित ग्राम सचिवालय का निरीक्षण कर ग्राम प्रधान सचिव को साफ सफाई के निर्देश समेत सुदंरीकरण और परिसर को साफ सफाई कराने के लिए सचिव को निर्देश दिया। ग्राम तरया हरिकेश पहुंचे और शौचालयों की जांच की। वहां सभी शौचालय पूर्ण पाए जाने पर प्रधान सचिव को शाबाशी दी।
विज्ञापन

डीपीआरओ दोपहर बाद विशुनपुरा ब्लॉक पहुंचे। डीपीसी अंकित सिंह और खंड प्रेरक धनंजय सिंह की मौजूदगी में जरार, पकहां, घूरछपरा, मठिया प्रसिद्ध तिवारी और मनिकौरा गांव में शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति की जांच हुई। जांच टीम ने ग्राम प्रधान और सचिवों से इस बारे में पूछताछ की और चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन के भीतर शौचालयों का जिओ टैग और निर्माण शत प्रतिशत पूर्ण करा लिए जाएं, अन्यथा कार्रवाई तय है। जांच और कार्रवाई से जिम्मेदारों में बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शौचालय निर्माण में लापरवाही पर विशुनपुरा ब्लॉक के घूरछपरा, जरार और मठिया प्रसिद्ध तिवारी के खातों पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सेवरही ब्लॉक के मुकुंदपुर और सलेमगढ़ गांव के खाते पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। उन्होंने ने बताया कि जब तक शौचालय पूर्ण नहीं हो जाते, तब तक खाते पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed