{"_id":"693093b11a5d96c2310ee4eb","slug":"dpro-inquired-about-the-condition-of-khethi-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-150053-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीपीआरओ ने खेटही का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीपीआरओ ने खेटही का जाना हाल
Thu, 04 Dec 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के खोटही मनी टोला में अज्ञात बीमारी से हुई एक बच्चे बच्चों की मौत के बाद रामकोला सीएचसी के स्वास्थ्य टीम के साथ डीपीआरओ ने मृतक बच्चे के परिजनों से मिलकर जानकारी ली। उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को खोटही के सभी 52 टोले में सफाई कराने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव करने का निर्देश दिया। पूर्व में भी वर्ष 2005-06 इस गांव में जल जनित बीमारी से 50 बच्चों की मौत हो चुकी है। उसके बाद से स्वास्थ्य विभाग इस गांव को अति संवेदनशील मानता है। गांव में स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए पानी टंकी का निर्माण हुआ। वहीं हर घर जल मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है, जो अभी तैयार होने में समय लगेगा। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद व ग्राम पंचायत अधिकारी जियाउल रहमान से छिड़काव के बारे में जानकारी ली। गांव के बैजनाथ साहनी ने कहा कि बच्चों की मौत के बाद पानी की टंकी स्वीकृत हुई। वर्ष 2012 में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। लेकिन जलापूर्ति शुरू हुई हुई तो जलापूर्ति का पाइप फट गया। इसके बाद से ही अब तक पानी आपूर्ति ठप है। गांव के सुरेश प्रसाद ने कहा कि खोटही छोटी गंडक के किनारे बसा है। प्रशासन की तरफ से हर बार स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की उपलब्ध कराने का आश्वासन देता है, लेकिन लाखों रुपये खर्च बने ओवरहेड टैंक से पानी आपूर्ति नहीं होती है। रामकोला के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसके विश्वकर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य टीम गांव की निगरानी कर रही है। गांव के बच्चों के स्वास्थ्य जांच की जा रही है। सभी बच्चे स्वस्थ मिले हैं। संवाद
विज्ञापन