फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DPRO and BDO inspected Ghoghara village

डीपीआरओ और बीडीओ ने घोघरा गांव का किया निरीक्षण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
DPRO and BDO inspected Ghoghara village
डीपीआरओ और बीडीओ ने घोघरा गांव का किया निरीक्षण
विज्ञापन
इस गांव में मुंबई से आए बुजुर्ग की मौत के बाद हुई कोरोना की पुष्टि अमर उजाला ब्यूरो अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के घोघरा गांव में सोमवार को डीपीआरओ और बीडीओ पहुंचे। इन अफसरों ने गांव में सफाई कराने का निर्देश दिया। मुंबई से आए इस गांव के एक बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत के बाद कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। घोघरा गांव में जाने के छह रास्ते हैं। इन सभी को एहतियात के तौर पर सील कर दिया गया है। सोमवार को इस गांव का जायजा लेने के लिए डीपीआरओ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी और बीडीओ कप्तानगंज अरुण पांडेय एडीओ पंचायत भगवंत कुशवाहा, नायब तहसीलदार कप्तानगंज राधेश्याम उपाध्याय, खंड प्रेरक अमित गोविंद राव आदि के साथ पहुंचे। अफसरों ने गांव में बैरिंकेडिग आदि का निरीक्षण कर सफाई कर्मचारियों को गांव की सभी सड़कों व नालियों की सफाई कराने का निर्देश दिया। फिर उनकी मौजूदगी में सफाई कराई गई। ग्राम पंचायत सचिव ओमप्रकाश सिंह भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान सुनीता देवी, रामजीत प्रसाद, शीतभवन, राजेश कुमार, फूलचंद, सिकंदर, प्रदीप, चैंपियन, विरेंद्र यादव, गिरजेश विश्वकर्मा, नर्वदा सिंह सहित सभी सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें विभाग की ओर से किसी प्रकार की सुरक्षा संबंधी सामग्री नहीं दी गई है। इससे अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ. रामआशीष सिंह ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को मॉस्क, ग्लब्स और सैनीटाइजर दिया गया। 00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed