{"_id":"67ab9a5ca978f9d8ce0ddd46","slug":"dowry-murder-case-registered-against-six-including-husband-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-131920-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पति समेत छह पर दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पति समेत छह पर दहेज हत्या का केस दर्ज
Wed, 12 Feb 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। भतीजी के बर्थडे पार्टी में जाने से नाराज होकर खुदकुशी के मामले में विवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पति और ससुर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली गांव के पोखरा टोला की रहने वाली पूनम देवी का शव सोमवार की शाम उसके घर से मिला था। घटना की रात पति उमेश ने भतीजी के बर्थडे में पति के जाने से नाराज होकर खुदकुशी करने की जानकारी पुलिस को दी थी। जानकारी होने पर खड्डा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी पूनम के पिता लालजी यादव पहुंचे और ससुराल वालों ने बेटी की लाठी से गला दबाकर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगया। पुलिस इस मामले में पति उमेश यादव, देवर, जेठ, सास और ससुर समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। पति और ससुर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पूनम की मौत की पुष्टि हैंगिंग से हुई है।
इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।