फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dowry murder case against father-in-law and brother-in-law

बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव की निवासी थी महिला

Wed, 15 Sep 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Dowry murder case against father-in-law and brother-in-law
ससुर-देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में हुई थी महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थानाक्षेत्र के बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव के सोहनपुर टोले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर ससुर और देवर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल में जुटी है।

रामकोला थानाक्षेत्र के बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव के सोहनपुर टोला निवासी इंद्रजीत विश्वकर्मा की शादी कसया थानाक्षेत्र के कुरहवा गांव के रहने वाले रामप्यारे की पुत्री नीरज से हुआ था। नीरज के पिता का आरोप है कि 2021 में विवाह के बाद ससुराल गई, तभी से दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। मंगलवार की देर शाम उसका शव फंदे के सहारे लटकता मिला था। इसकी सूचना मिलने पर सीओ खड्डा शिवाजी सिंह तथा एसओ रामकोला डीके सिंह मौके पर पहुंचे थे। बाद में नीरज के पिता रामप्यारे भी पहुंच गए। उन्होंने अपनी बेटी की दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए ससुर और देवर के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर रामकोला थाने की पुलिस ने बुधवार को ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ खड्डा शिवाजी सिंह ने बताया कि ससुर और देवर पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed