फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dowry harassment case against four including husband

Kushinagar News: पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का केस

Fri, 07 Feb 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against four including husband
सिंदुरिया। अहिरौली थाना क्षेत्र के धनहा गांव की विवाहिता ने घुघली पुलिस को तहरीर देकर अपने पति, सास व ननद के खिलाफ दहेज के लिए मारने-पीटने तथा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में घुघली पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पीड़िता सुमन साहनी ने बताया कि उसका मायका पकड़िया रहा विशुनपुर थाना घुघली में है। उसकी शादी 18 फरवरी 2022 को सूरज साहनी निवासी धनहा थाना अहिरौली जनपद कुशीनगर के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि उसके पिता पांच लाख रुपये दहेज, बाइक व घरेलू सामान देकर विदाई की थी। शादी के कुछ दिन तक सबकुछ ठीक चला। इसके बाद पति शराब पीकर मारने-पीटने लगा। कुछ दिन बर्दाश्त करती रही। जब आदत नहीं सुधरी तो अपने पिता को इसकी जानकारी दी। पिता के समझाने के बाद भी पति के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व सास सुरसती, ननद सुमन, शीला व पति दहेज की मांग करने लगे। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर पति, सास व ननद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में केस पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed