{"_id":"5f7c69a48ebc3e9b9924419f","slug":"double-murder-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp3682524197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में दरवाजे पर सो रहे दंपती की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में दरवाजे पर सो रहे दंपती की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन

कुशीनगर। तरयासुजान थाने के सियरहा परसौनी में सोमवार की आधी रात को गांव के ही व्यक्ति ने दरवाजे के सामने सो रहे दंपती की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बेटी ने शोर मचाया तो उस पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर लोगों को आता देख हमलावर अपनी साइकिल छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने गांव की महिला समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तमकुहीराज/तरयासुजान व सेवरही प्रतिनिधियों के अनुसार, सियरहा परसौनी निवासी बुधन राजभर (55) सोमवार की रात में दरवाजे पर चारपाई डालकर सो रहे थे। पत्नी समकेशिया (52) भी बगल में दूसरी चारपाई पर सोई थीं। रात में करीब 12.30 बजे गांव का ही व्यक्ति साइकिल से पहुंचा और धारदार हथियार से समकेशिया के पेट पर वार कर दिया। महिला की चीख सुनकर पति व घर में सो रही बेटी की नींद खुल गई और दोनों चीख पड़े। बुधन की बेटी सावित्री (25) ने बताया कि हमलावर गांव का ही रमाशंकर था, जिसने उसके सामने ही पिता को भी मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने सावित्री पर भी हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गई। चीख पुकार सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे तो वह अपनी साइकिल छोड़कर भाग निकला।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तरयासुजान पुलिस को दी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग शव ले जाने से पहले हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। भोर में करीब चार बजे एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह, सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया तथा सेवरही, बरवापट्टी, विशुनपुरा व पटहेरवा पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद अफसरों ने लोगों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल सावित्री को भी तमकुहीराज सीएचसी में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
एसपी विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित कर दी। एसओ तरयासुजान धर्मेंद्र सिंह ने बताया सावित्री की तहरीर के आधार पर आरोपी रमाशंकर राजभर व गांव की एक महिला छठी देवी के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
गवाही देने से मना कर रहा था आरोपी
आरोपी रमाशंकर पर वर्ष 2015 में भी हत्या के प्रयास सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हुआ था। वह जेल भी जा चुका है। जेल से आने के बाद वह दंपती को गवाही नहीं देने का दबाव बना रहा था। रविवार को भी रमाशंकर व बुधन के बीच कहासुनी हुई थी। बुधन की शिकायत पर तरयासुजान पुलिस ने आरोपी रमाशंकर का 151 में चालान कर दिया था।
गांव व परिवार के लोगों के अनुसार, आरोपी रमाशंकर पहले भी कई मामले में जेल जा चुका है। इधर, कुछ दिनों से उसकी बुधन से अनबन चल रही थी। उसको लेकर वह धमकी भी दे चुका था। पुलिस ने दो दिन पहले इस मामले में आरोपी के खिलाफ 151 की कार्रवाई भी की थी।
इस मामले में यह पता लगा है कि जिस दंपती की हत्या हुई है वे एक मामले में गवाह थे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। छानबीन की जा रही है। -विनोद कुमार सिंह, एसपी।