{"_id":"6aeb90e12f3fffd322013bb6","slug":"donation-box-missing-from-the-site-of-lord-buddha-s-final-meal-cctv-not-functional-kushinagar-news-c-205-1-ksh1026-171664-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भगवान बुद्ध की अंतिम भोजन स्थली से दान पेटिका गायब, सीसीटीवी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भगवान बुद्ध की अंतिम भोजन स्थली से दान पेटिका गायब, सीसीटीवी बंद
विज्ञापन
फाजिलनगर। नगर पंचायत के सठियाव स्थित भगवान बुद्ध की अंतिम भोजन स्थली पर बने मंदिर से दान पेटिका गायब होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस मंदिर की देखरेख करने वाले एक व्यक्ति को चौकी ले जाकर पूछताछ कर रही है। वहीं, घटना के समय मंदिर परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद मिला।
मंदिर के मुख्य भवन और ध्यान केंद्र में दान पेटिकाएं रखी गई हैं। इनमें श्रद्धालु अपनी इच्छानुसार दान डालते हैं। बुधवार सुबह मंदिर की साफ-सफाई करने के लिए देखरेख करने वाला व्यक्ति पहुंचा तो ध्यान केंद्र में रखी दान पेटिका गायब मिली। उसने आसपास तलाश की, लेकिन पेटिका का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस मंदिर की देखरेख करने वाले व्यक्ति को चौकी ले जाकर पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद मिला। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दान पेटिका कब और किन परिस्थितियों में गायब हुई। साथ ही मंदिर परिसर में आने-जाने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
भगवान बुद्ध की अंतिम भोजन स्थली होने के कारण इस स्थान का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। ऐसे में मंदिर से दान पेटिका गायब होने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा है।
इस संबंध में चौकी प्रभारी फाजिलनगर दिलीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गहनता से जांच-पड़ताल की। मंदिर की देखरेख के लिए रखे गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।