फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Domestic Gas Being Consumed in Hotels and Roadside Eateries... While Households Struggle to Procure Cylinders

Kushinagar News: होटल-ढाबों में खप रही घरेलू गैस...सिलिंडर के लिए धक्के खा रहे

Wed, 13 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Domestic Gas Being Consumed in Hotels and Roadside Eateries... While Households Struggle to Procure Cylinders
पडरौना शहर के रामकोला रोड स्थित एक दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते दुकानदार। संवाद
पडरौना। जिले में रसोई गैस सिलिंडर के किल्लत के चलते जहां लोगों के घरों में चूल्हा जलना मुश्किल हो रहा है। सिलिंडर के लिए लोग धक्के खा रहे हैं। वहीं, होटलों और ढाबों में घरेलू सिलिंडर का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। इससे आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, गैस एजेंसियों की तरफ से उपभोक्ताओं को बिना सिलिंडर दिए वापस लौटा दिया जा रहा है। पूर्ति विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत नहीं है। बुकिंग के मुताबिक सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभाग के जिम्मेदारों के इस दावे की पड़ताल पडरौना शहर में
विज्ञापन

रामकोला रोड, सुभाष चौक व कठकुइयां मोड़ के पास संचालित सभी ठेले व ढाबों सहित होटलों में घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल होते हुए मिला। हालांकि गैस सिलिंडर का प्रयोग करने वाले संचालक कुछ बताने से इनकार करते रहे।
विज्ञापन

जबकि लोगों ने बताया कि यहां पर घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग लंबे समय से किया जा रहा है,जबकि इन्हें व्यावसायिक सिलिंडर की प्रयोग करना चाहिए।
सूत्रों के अनुसार, होटल व ढाबा संचालकों को घरेलू गैस सिलिंडर बिचौलिए उनसे संपर्क कर खुद पहुंचा दे रहे हैं।जिसके एवज में निर्धारित कीमत से 700-800 रुपये अधिक कीमत ले रहे हैं,इसके बावजूद इसका प्रयोग करने वालों को कोई एतराज नहीं है,क्योंकि व्यावसायिक सिलिंडर की मौजूदा कीमत करीब 3100 रुपये प्रति सिलिंडर है। ऐसे में उन्हें 1000 से 1500 रुपये की बचत हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की उपभोक्ता संजू देवी, उर्मिला सिंह ने बताया कि उन्हें पिछले एक सप्ताह से लगातार
आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन एजेंसी पर पहुंचने पर बिना गैस दिए ही यह कहते हुए ही लौटा दिया जा रहा है,ऐसे में समय व धन दोनों की बर्बादी हो रही है,इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस इंतजाम नहीं किया जा रहा है।
डीएसी और बुकिंग का पेच जारी
ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस बुकिंग के बाद मिलने वाले डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड के नाम पर खेल किया जा रहा है। कई बार सर्वर की समस्या या तकनीक का हवाला देकर उपभोक्ताओं को वापस लौटा दिया जाता है, जबकि दूसरी तरफ अवैध रूप से सिलिंडरों की कालाबाजारी जारी है।


0

होटल व ढाबों पर घरेलू गैस सिलिंडर के प्रयोग पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग की तरफ से कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जांच के दौरान घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी, कुशीनगर

पडरौना शहर के रामकोला रोड स्थित एक दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते दुकानदार। संवाद

पडरौना शहर के रामकोला रोड स्थित एक दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed