{"_id":"66d6607fc6463c894901b0c4","slug":"dola-fair-concluded-in-peaceful-atmosphere-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122575-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ डोला मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ डोला मेला
Tue, 03 Sep 2024 06:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
छितौनी। कस्बा स्थित बस स्टैंड के पास रविवार की रात आयोजित डोल मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इसमें कस्बा और आसपास के अलावा बिहार के लोगों ने आनंद लिया। छितौनी बस स्टैंड चौराहा पर भाजपा वरिष्ठ नेता डाॅ. निलेश मिश्रा ने सुबाष चंद्र जायसवाल, दीपू सरावगी, प्रिशु गुप्ता, दिनेश जायसवाल, संतोष रौनियार, सूरज रौनियार, रमेश जायसवाल, राजन विश्वकर्मा आदि के साथ बुलहवापुरी अखाड़ा एक के रथ पर सवार राधाकृष्ण झांकी का अनावरण किया। आजादनगर अखाड़ा नंबर-दो और कल्याणनगर अखाड़ा नंबर तीन का जुलूस भी बस स्टैंडे के पास पहुंचा। डोल मेला में कई कलाकारों ने करतब दिखाए। लोगों की सुरक्षा को लेकर हनुमानगंज पुलिस एसओ अजय कुमार पटेल की अगुवाई में भ्रमण करती रही। संवाद
0
डोला मेला को लेकर हुई बैठक
पटहेरवा। थाना परिसर में सोमवार को डोल मेला आयोजन को लेकर पुलिस और मेला अखाड़ों के प्रमुख लोगों के साथ बैठक हुई। इसमें मेला को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर चर्चा की गई। पटहेरवा एसओ राकेश रोशन सिंह ने कहा कि प्रशासन का सहयोग करने साथ ही अराजक तत्वो पर नजर रखें। मेला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में किसी भी तरह की अश्लीलता नहीं होगी। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होगी। इस दौरान मेला कमेटी के हरेंद्र तिवारी, अमलेश तिवारी, विजय कुशवाहा, हृदया, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद