{"_id":"62b74c865ff6e7675c4cd29e","slug":"doctors-not-available-in-ayurvedic-and-homeopathy-hospital-kushinagar-news-gkp441629174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक अस्पताल चला रहे फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक अस्पताल चला रहे फार्मासिस्ट
विज्ञापन
सपही टड़वा का होम्योपैथिक चिकित्सालय जो उधार के भवन खाद्य बीज भण्डार सीताराम चौराहा पर हो रहा सं?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक अस्पताल चला रहे फार्मासिस्ट
- डॉक्टर की तैनाती नहीं होने से दिक्कत
- निजी चिकित्सकों के पास पहुंच रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र में आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती न होने से लोगों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। किराए के भवन में चल रहे अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन का संचालन ग्राम सपही टड़वा के पंचायत भवन में हो रहा है। यहां मरीजों का उपचार फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है। इससे भी खराब स्थिति राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की है। इस अस्पताल का संचालन निर्धारित केंद्र से दो किलोमीटर दूर बरवा राजपाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खाद व बीज वितरण केंद्र में हो रहा है। यहां भी किसी चिकित्सक की तैनाती नहीं है। ग्रामीण राम सकल यादव, शंभू यादव, अनिल गुप्ता, नीलम, भोला गोंड, विजय गोंड, नगीना, दरबारी आदि ने बताया कि गंभीर बीमारियों की दशा में ग्रामीण तमकुहीराज, सेवरही या कसया जाने को मजबूर हैं। लोगों ने बताया कि दोनों अस्पतालों के लिए ग्राम पंचायत में भूमि प्रस्तावित है।
आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन के निर्माण के लिए सर्वे का काम हुआ था। निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई है। यदि इसका निर्माण नहीं हुआ है तो इसकी जानकारी ली जाएगी। होम्योपैथिक अस्पताल के लिए कोई पत्र नहीं मिला है। यदि इसका भी कोई प्रस्ताव आता है तो भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
- व्यास नारायण उमराव, एसडीएम, तमकुहीराज