{"_id":"63a9e9c9533a7f525e6332e6","slug":"doctors-from-russia-worshiped-lord-buddha-kushinagar-news-gkp4622540188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रसिया से आए डॉक्टरों ने की भगवान बुद्ध की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रसिया से आए डॉक्टरों ने की भगवान बुद्ध की पूजा
Tue, 27 Dec 2022 03:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 03:45 PM IST
सार
टीम की अगुवाई कर रहे रसिया के डॉ. ओल्गा ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षा से ही विश्व में शांति मिल सकती है। उन्होंने विश्व में करुणा, मैत्री और शांति का संदेश दिया था। उनकी शिक्षा प्रासंगिक है। इसके बाद गाइड टीके राय ने डॉक्टरों की टीम को भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक महत्वों की जानकारी दी।
विज्ञापन
भगवान बुद्ध की पूजा करती रसिया से आई डॉक्टरों की टीम।
- फोटो : KUSHINAGAR
विस्तार
रसिया से सात सदस्यीय डॉक्टरों का दल सोमवार को पर्यटन स्थली कुशीनगर पहुंचा। वहां दल के सदस्यों ने महापरिनिर्वाण मंदिर में शांति की कामना करते हुए भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन किया और पूजन कर चीवर चढ़ाया। उसके बाद माथा कुंवर, रामाभर स्तूप का भी दर्शन किया।
विज्ञापन
टीम की अगुवाई कर रहे रसिया के डॉ. ओल्गा ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षा से ही विश्व में शांति मिल सकती है। उन्होंने विश्व में करुणा, मैत्री और शांति का संदेश दिया था। उनकी शिक्षा प्रासंगिक है।
विज्ञापन
इसके बाद गाइड टीके राय ने डॉक्टरों की टीम को भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक महत्वों की जानकारी दी। दर्शन के बाद टीम कुशीनगर से बोधगया के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान भंते गहपति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन