फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Doctors and students took a pledge against drug abuse.

Kushinagar News: डाक्टर और छात्रों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

Tue, 04 Aug 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 04 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Doctors and students took a pledge against drug abuse.
पडरौना। नशा मुक्ति पखवारे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से अभियान चलाया गया है। मेडिकल कॉलेज कैंपस हरका में छात्रों, डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को नशा मुक्ति के लिए प्राचार्य डॉ. केपी गोंड़ ने शपथ दिलाई। कैंपस में सफाई की गई। प्राचार्य ने बताया कि नशा मुक्ति के खिलाफ युवा पीढ़ी को बचाना जरूरी है। यह सबकी जिम्मेदारी हैं, नशा शरीर को खोखला बना देती है, सोचने समझने की शक्ति कमजोर हो जाती है। छात्रों को नशे से दूर रहने की नसीहत देते हुए कहा कि आने वाले मरीजों और तीमारदारों को भी इलाज के साथ-साथ डाक्टर समझाएं, ताकि लोग नशा के खिलाफ अभियान चलाए और नशे की दलदल में फंस रही नई पीढ़ी को बचाया जा सके। इस दौरान डॉ. नरोत्तम समदर्शी,डॉ. सुधांशु शेखर,डॉ.सुभाष गुप्ता,डॉ. राकेश खा, डॉ. प्रतीक कुमार, डॉ. प्रिंस पटेल,डॉ. सुभाष समांता, डॉ. योगेश बंसल, डॉ. स्नेह, डॉ. सुनील मिश्रा, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. सुजीत माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed