{"_id":"6285c952d72a7046356a0066","slug":"doctor-transferred-on-orders-of-deputy-cm-after-found-guilty-of-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: लापरवाही में दोषी पाए गए चिकित्सक, उपमुख्यमंत्री के आदेश पर हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: लापरवाही में दोषी पाए गए चिकित्सक, उपमुख्यमंत्री के आदेश पर हुआ तबादला
Thu, 19 May 2022 10:06 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 May 2022 10:06 AM IST
सार
प्रजापति का आरोप है कि जब मैं अपने दादी का जांच कराने अस्पताल के अन्य काउंटर पर पहुंचा तो कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि पर्ची में लिखे जांच की सुविधा सीएचसी में नहीं है। ईसीजी व अल्ट्रासाउंड की जांच लिखी गयी थी। परिमाण स्वरूप जितेंद्र ने इसके बाद एक निजी जांच केंद्रों से जांच कराकर डॉक्टर को दिखाया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर में एक सप्ताह पूर्व स्थानीय सीएचसी फाजिलनगर अपने दादी का इलाज कराने आए युवक ने इलाज के बाद जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को ट्वीट कर मामले की जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सक्रिय हुए और तुरंत मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर सुरेश पटारिया को मामले की जांचकर रिपोर्ट मांगी थी।
इसका परिणाम यह हुआ कि जांच में दोषी पाए जाने पर उस चिकित्सक को स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के आदेश पर सीएमओ ने स्थानांतरित कर दिया। खुद स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
दरअसल, कुचिया मठिया निवासी जितेंद्र प्रजापति अपने दादी का इलाज कराने सप्ताह पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर आया था। मरीज को देखने के बाद डॉक्टर ने जांच लिख दिया और कहा कि जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही दवा लिखा जाएगा।
विज्ञापन
प्रजापति का आरोप है कि जब मैं अपने दादी का जांच कराने अस्पताल के अन्य काउंटर पर पहुंचा तो कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि पर्ची में लिखे जांच की सुविधा सीएचसी में नहीं है। ईसीजी व अल्ट्रासाउंड की जांच लिखी गयी थी। परिमाण स्वरूप जितेंद्र ने इसके बाद एक निजी जांच केंद्रों से जांच कराकर डॉक्टर को दिखाया।
इसके बाद उन्होंने सभी प्रकरण को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के ट्विटर पर डाल कर उनको अवगत कराया। उसी दिन ब्रजेश पाठक सक्रिय हुए और इसकी जांच के लिए सीएमओ कुशीनगर को निर्देशित किया था।