{"_id":"6765c08604c54ddda60760a7","slug":"doctor-not-postedsweeper-is-treating-patients-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-128664-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डॉक्टर की तैनाती नहीं... स्वीपर कर रहा मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डॉक्टर की तैनाती नहीं... स्वीपर कर रहा मरीजों का इलाज
Sat, 21 Dec 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
दुदही। दियारा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए रामपुर बरहन में तीन बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना है, लेकिन यहां चिकित्सक की तैनाती नहीं है। सप्ताह में केवल एक दिन फार्मासिस्ट आकर जांच करते हैं। यहां स्वीपर ही मरीजों की जांच और दवा देता है। जिसके चलते मजबूरी में लोग झोलाछाप से इलाज कराते हैं और मौत के मुंह में समा जाते हैं। शुक्रवार को सुबह 11:40 बजे तक अस्पताल बंद था। मरीज स्वास्थ्य कर्मियों के आने का इंतजार कर रहे थे। सुबह 11:42 बजे एक कर्मचारी पहुंचकर अस्पताल खोला।
रामपुर बरहन पीएचसी पर शुक्रवार को सुबह 11:35 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आठ मरीज इलाज के लिए बैठे थे। कोई स्वास्थ्यकर्मी नहीं था। डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश कुशवाहा एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप कुमार को फोन किया तो 11:42 बजे स्वीपर पहुंचा और अस्पताल का ताला खोल कर वहां मौजूद मरीजों को दर्द और बुखार की दवा देने लगा। पूछने पर बताया कि स्वीपर/ चौकीदार पद पर तैनाती है। आने वाले मरीजों को दर्द और बुखार की दवा देकर रजिस्टर में नाम और पता लिख लेता हूं। सप्ताह में केवल बृहस्पतिवार को फार्मासिस्ट आकर मरीजों की जांच करते हैं।