फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Doctor and Staff Found Absent During Inspection; Notices Issued to Four

Kushinagar News: निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर व स्टाफ, चार को नोटिस

Mon, 16 Mar 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Doctor and Staff Found Absent During Inspection; Notices Issued to Four
खड्डा में मेडिसिटी अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। सीएमओ ने रविवार को खड्डा और नेबुआ नौरंगिया में संचालित निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। सभी अस्पतालों में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाॅफ अनुपस्थित मिले। साथ ही वहां ढेरों कमियां मिलीं।
विज्ञापन

सीएमओ ने सभी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उन्होंने चेताया कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि रविवार को नेबुआ नौरंगिया में संचालित जीवन ज्योति हॉस्पिटल, अपना हॉस्पिटल व सेवा हॉस्पिटल की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल परिसर, ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की साफ-सफाई एवं रखरखाव, वार्डों में भर्ती मरीजों की स्थिति समेत अन्य उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
खड्डा में संचालित मेडिसिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की जांच की। जांच के दौरान वहां चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, संचालित मेडिकल स्टोर, भर्ती मरीजों और ओटी की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्था की जांच की।
जांच के इन चारों अस्पतालों में चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ अनुपस्थित मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर मानक के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेताया है कि अस्पतालों में यदि पंजीकृत डॉक्टर या पैरामेडिकल स्टॉफ नहीं रहेंगे तो उनकी संबद्धता समाप्त कर दी जाएगी। वहीं अस्पताल संचालक नियमानुसार अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराते हैं तो उनके अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करने के लिए डीएम को संस्तुति कर दी जाएगी।न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed