फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Do not start any new tradition in upcoming festivals: ADM City

आगामी पर्वों शुरू न करें कोई नई परंपरा : एडीएम सिटी

Sat, 23 Sep 2023 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Do not start any new tradition in upcoming festivals: ADM City
गोरखपुर। जिला स्तरीय शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक शुक्रवार को एनेक्सी भवन सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि आगामी पर्वों में किसी भी प्रकार की नई परपंरा न शुरू करें। जुलूसों को परंपरागत रूट से ही निकालें। सौहार्द बिगाड़ने वाले नारे न लगाएं। उन्होंने कहा कि किसी तरह की गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों को साफ सफाई करने, स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने, छुट्टा पशुओं को पकड़ने सहित अन्य कार्रवाई का निर्देश दिया गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि सभी पूजा समितियां अपने अपने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। बैठक में शांति एवं सद्भावना समिति के सदस्य डॉ. अजीज अहमद, डॉ. सुधाकर पांडेय, आदिल अमीन, सरदार बलबीर सिंह, प्रिया कुमारी, मुर्तुजा हुसैन रहमानी, इरशाद अब्दुल्ला सहित अन्य लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed