फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Do not neglect the care of animals

Kushinagar News: पशुओं की देखभाल में न करें कोताही

Fri, 25 Oct 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 25 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Do not neglect the care of animals
कप्तानगंज/रामकोला। गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को कप्तानगंंज और रामकोला गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं को फल खिलाया। कहा कि पशुओं की देखभाल में किसी भी तरह कमी नहीं न करें। चारा समेत अन्य संसाधनों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने सबसे पहले कप्तानगंज कस्बा स्थित गौ आश्रम का निरीक्षण किया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि गौ आश्रय केंद्र में कुल 36 पशु हैं। स्टोर में 1.52 क्विंटल चोकर, 20 किलोग्राम नमक और 21 किलोग्राम गुड़ है। कहा कि पशुओं के रखरखाव सफाई की व्यवस्था अच्छी है। पशुओं के खाने पीने की व्यवस्था में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। गोवंश आश्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि कप्तानगंज कस्बा में एक और नया पशु आश्रम को लेकर प्रस्ताव भेजा है। शीघ्र ही उसके संचालन की स्वीकृति मिलेगी।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र प्रसाद, डाॅ. इसांत आनंद, सोनू खेतान, विजय कन्नौजिया, रानू अग्रहरी, रत्नेश भारतद्वाज, राधेश्याम पासवान, सविता भारती, गिरजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह रामकोला स्थित गौ आश्रय का बृहस्पतिवार को गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह ने निरीक्षण किया।

दीवान जोगराज स्थित सार्वजनिक शौचालय के सामने फलों का फड़ लगाए दुकानदार। संवाद

दीवान जोगराज स्थित सार्वजनिक शौचालय के सामने फलों का फड़ लगाए दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed