फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Do not misbehave with people, work with integrity

Kushinagar News: लोगों से बदसलूकी न करें, निष्ठा के साथ करें कार्य

Mon, 23 Jun 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Do not misbehave with people, work with integrity
पडरौना। मानसून को देखते हुए नगर पालिका क्षेत्र में सफाई अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इस दौरान लोग सफाई को लेकर शिकायत मौके पर जाने वाले सफाईकर्मियों से कर रहे हैं तो कुछ सफाईकर्मी बदसलूकी कर रहे हैं। ऐसे शिकायतें कई शिकायतें मिल चुकी हैं। इस पर सफाई कर्मचारियों को नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी लोग शिकायत करें। उसको सफाईकर्मी सुनें, एक बार सफाई हुआ है और वे संतुष्ट नहीं हैं तो दोबारा करें। ऐसी शिकायत दोबारा कार्यालय तक नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा सफाईकर्मियों को बरसात के मौसत में सफाई में आने वाले परेशानियों की जानकारी लेते हुए रेनकोट के अलावा अन्य उपकरण देने की योजना बनाई गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों से कहा कि इस समय नगर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण कचरे से उत्पन्न दुर्गंध, मच्छर, कीट-पतंगे व संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बना रहता है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर में फॉगिंग, कीटनाशक छिड़काव एवं एंटी लार्वा अभियान को भी गति दी जाएगी ताकि मच्छरों एवं जलजनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed