{"_id":"586e8a634f1c1bdd69159cb5","slug":"do-not-leave-the-district-headquarters-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय न छोड़ें अफसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय न छोड़ें अफसर
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
बैठक में बोलते हुए डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी विधान सभा चुनाव से संबंधित सौंपी गई जिम्मेदारियों को तत्परता से पूरा कर लें। कहीं कोई असुविधा होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी से संपर्क कर निस्तारित करा लें। बिना पूर्व अनुमति के कोई भी अफसर जिला मुख्यालय न छोड़े।
ये निर्देश डीएम शंभु कुमार ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में चुनाव संबंधी तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 12 जनवरी को होगा। सभी नोडल अधिकारी अपने- अपने क्षेत्र में सभी बूथों को निरीक्षण कर लें। मतदान में व्यवधान डालने वाले अराजक तत्वों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध जिला बदर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा भी नोडल अफसर क्षेत्र में वोटरों को डराने- धमकाने वाले लोगों को गोपनीय सूचना एसपी को दें, जिससे कि समय रहते ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा। एसपी राजू बाबू सिंह ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस की नजर है। बिहार की सीमा से सटे मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस की तैनाती की जाएगी। निर्वाचन कार्य में लगे लोगों को दिक्कत होने पर तत्काल सूचना दें।
बैठक में सीडीओ केदार सिंह, सीएमओ डॉक्टर अखिलेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी, जिला कृषि अधिकारी, डॉक्टर उमेश गुप्त सहित सभी एसडीएम सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।