फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Do not doubt my intentions worker: Kalraj

मेरी नीयत पर संदेह न करें कार्यकर्ता : कलराज

Sun, 14 Feb 2016 12:22 AM IST
kushinagar beauro
kushinagar beauro Updated Sun, 14 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
किसान गोष्ठी में आए केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को शनिवार को कार्यकर्ताओं के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। केन्द्रीय मंत्री के आधे घंटे के संबोधन का अधिकांश समय कार्यकर्ताओं के तीखे सवालों का जवाब देने में ही गुजर गया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं होने का मसला उठाया। जिस पर कलराज को सफाई देनी पड़ी। उनका कहना था कि उन पर कार्य के प्रति ध्यान नहीं देने का आरोप लगाना गलत है।
विज्ञापन


उनकी नीयत पर संदेह नहीं किया जाना चाहिए। प्रतिनिधि के जरिए समस्याओं से अवगत होते रहते हैं और उसके समाधान की कोशिश करते हैं।
गोष्ठी में कलराज ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। एनडीए सरकार में अब किसानों को उर्वरक, बीज के लिए डंडे नहीं खाने पड़ रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं किसानों के लिए सरकार फसल बीमा, जनधन योजना, डेयरी, किसान बीमा आदि योजकनाएं चला रही है।
कलराज शनिवार को भाजपा की तरफ से तमकुहीराज में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों की दशा और दिशा बदलने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है।

लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार न होने के चलते केन्द्र की योजनाएं प्रदेश में धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए अनेक परियोजनाओं का खाका तैयार है परंतु जमीन उपलब्ध न होने के कारण कई योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं।

इसके लिए अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही एवं संचालन प्रेमचन्द्र मिश्रा ने किया। गोष्ठी को श्रीकान्त मिश्र, अरविन्द पाठक, अजय तिवारी, ध्यानेश ओझा, राकेश यादव, रामनरेश मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महमूद अंसारी, रामश्ष्वर राय, प्रदीप लाल, विनोद चौबे, रजनीश तिवारी, अरुण मिश्रा, सुरेन्द्र राव आदि मौजूद रहे।
उधर, फाजिलनगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी में कलराज मिश्र ने कलराज मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को आत्मनिर्भर के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक देश के किसान स्वावलंबी नहीं होंगे, देश का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। इसीलिए सरकार किसानों के कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान दे रही है।
 कार्यक्रम में राधेश्याम पाण्डेय, विजय कुमार दुबे, विवेक शुक्लाआदि ने भी विचार दहारी प्रसाद आदि ने भी विचार व्यक्त किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री चिरंजी सिंह ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। अध्यक्षता विजय शंकर तिवारी तथा संचालन राजेन्द्र यादव ने किया।


 इस दौरान कन्हैया शर्मा, ओमप्रकाश मल्ल, राणा प्रताप मिश्र, संजय श्रीवास्तव, अभिषेक यादव, प्रमोद पाण्डेय अमिताभ मिश्र, मुकुल पाण्डेय, पुरुषोत्तम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed