फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dm warned for paddy buying

धान खरीद की लचर गति पर डीएम ने दी चेतावनी

Mon, 06 Dec 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
dm warned for paddy buying
धान खरीद की लचर गति पर डीएम ने दी चेतावनी
विज्ञापन

डीएम ने धान खरीद एजेंसियों के क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। धान खरीद को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम एस. राजलिंगम ने की। इस बैठक में सभी धान खरीद एजेंसियों के क्रय केंद्र प्रभारी शामिल हुए। डीएम ने चार दिसंबर को उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन के 12 क्रय केंद्रों पर धान खरीद न होने पर केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए पीसीएफ के जिला प्रबंधक अरुण कुमार को निर्देश दिए।
डीएम ने बैठक के दौरान धान खरीद की स्थिति शिथिल होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। पीसीएफ के जिला प्रबंधक की तरफ से यह बताने पर कि 26 क्रय केंद्रों की निगरानी सही ढंग से नहीं हो पाई, डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में निर्देशित किया गया कि विपणन विभाग के समस्त क्रय केंद्रों पर कम से कम 500 क्विंटल धान खरीदा जाए। इसी तरह अन्य एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर भी प्रतिदिन कम से कम 300 क्विंटल धान खरीदा जाना आवश्यक है। डीएम ने कहा कि धान खरीद का प्रतिदिन लक्ष्य पूरा न करने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम देवीदयाल वर्मा, डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह सहित सभी एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

184 उपकेंद्रों का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण
पडरौना। जनपद में खुले 184 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों का रविवार की शाम सीएम ने वर्चुअल लोकार्पण किया। इसके बाद उन गांवों के संभ्रांत लोगों ने भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की शाम को लखनऊ से प्रदेश भर के पांच हजार नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इनमें से कुशीनगर जिले के 184 स्वास्थ्य उपकेंद्र शामिल थे। वर्चुअल लोकार्पण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम एस. राजलिंगम, सीडीओ अनुज मलिक, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, सभी एमओआईसी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। यह सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र किराए के भवनों में बनाए गए हैं, जहां सोमवार से उपचार शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed