फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dm taken meeting for moharrm

Kushinagar News: संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान दें मजिस्ट्रेट

Fri, 28 Jul 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
dm taken meeting for moharrm
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम ने मोहर्रम त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नामित मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटों को जिले के संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी करने के लिए सलाह दी।
डीएम रमेश रंजन ने कहा कि सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट क्षेत्र में निकलने वाले ताजिया चौक स्थल, ताजिया कर्बला स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाएं। उन्होंने त्योहार को देखते हुए नगर निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, फाॅगिंग, शुद्ध पेयजल और पथ प्रकाश की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष ध्यान देने के साथ सोशल मीडिया पर साझा होने वाले अफवाहों पर ध्यान न दें। ताजिया निकालने से लेकर अंतिम रूप से कर्बला से वापस आने तक शांति व्यवस्था बनाए रखने जरूरी कदम उठाएं। सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कह कि सभी पर्यवेक्षक, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी मिले दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम वैभव मिश्र, सदर एसडीएम महात्मा सिंह, कप्तानगंज एसडीएम व्यास नारायन उमराव तहसीलदार सुमित सिंह आदि मौजूद रहे।



मोहर्रम के दिन खेल कौशल दिखाएंगे ताजियादार
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड कस्बा में दसवीं मोहर्रम शनिवार को दिन में दो बजे से छह स्थानों से छह ताजिये निकाले जाएंगे। इसमें खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। देर शाम इन ताजियों को कर्बला में ले जाया जाएगा और वहां फातेहा पढ़ने के बाद ताजियों को दफन कर दिया जाएगा।


इस साल इस्लाम धर्म का पहला महीना 20 जुलाई से शुरू हुआ था। तभी से मोहर्रम के ताजिये निकालने की तैयारी शुरू हो गई थी। तमकुहीरोड में छह इमाम चौकों पर छह ताजियों का निर्माण हुआ है। शनिवार को कस्बा के छह इमाम चौकों से ताजिया उठाया जाएगा। ताजियादार निर्धारित मार्गों से कस्बे का भ्रमण करते हुए कर्बला पर पहुंचेंगे, जहां ताजिया मिलान व फातेहा के बाद उन्हें दफन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed