फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM-SP took stock of activities

डीएम-एसपी ने लिया एयरपोर्ट का जायजा

Thu, 10 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Thu, 10 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
DM-SP took stock of activities
एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
 इस महीने की 27 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशीनगर दौरा संभावित है। इसके लिए भाजपा के अलावा प्रशासन की तरफ से भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को भाजपा नेताओं के साथ डीएम-एसपी ने कसया के एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने भाजपा नेताओं से जनसभा के स्थल आदि को लेकर भी विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम शम्भु कुमार और एसपी भारत सिंह समेत पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की गाड़ियां निर्माणाधीन कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचीं। इनके पीछे ही भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र समेत कई अन्य नेता भी थे। इन लोगों ने 27 नवंबर को प्रधानमंत्री की संभावित यात्रा को देखते हुए एयरपोर्ट का जायजा लिया। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि एयरपोर्ट पर जनसभा को लेकर संभावनाएं तलाशी गईं। इसमें हेलीपैड, जनसभा स्थल, गाड़ियों की पार्किंग आदि से जुड़े मुद्दों पर मंत्रणा हुई। हालांकि अफसरों की तरफ से इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है, लेकिन प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि संभावित दौरे से पहले रिपोर्ट मांगी गई है। इसी को ध्यान में रखकर यह निरीक्षण हुआ है।
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी लाल साहब यादव, सीओ राघवेंद्र कुमार चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, भाजपा जिला महामंत्री मारकंडेय शाही, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, कृष्ण कुमार, अवधेश प्रताप सिंह, सतीश मणि त्रिपाठी, अमरचंद जायसवाल, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में होगी चर्चा
भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने बताया कि जनसभा के स्थल चयन समेत कई मुद्दों पर चर्चा के लिए सांसद राजेश पांडेय के आवास पर 14 नवंबर को एक बैठक होगी। उस बैठक में ही कार्यक्रम स्थल पर निर्णय लेकर पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed