{"_id":"62cc76d142dbea040e63b261","slug":"dm-sp-reached-kushinagar-news-gkp4433770168","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद सुलझाने पहुंचे डीएम और एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद सुलझाने पहुंचे डीएम और एसपी
विज्ञापन
विवाद सुलझाने पहुंचे डीएम और एसपी
सईमल बाबा स्थान के पास विवादित स्थल का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। नगर पंचायत स्थित सईमल बाबा स्थान के पास उपजे विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार को डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार और लेखपाल से विवाद के बारे में जानकारी ली।
सईमल बाबा केे स्थान के पास शनिवार को एक बैनामादार की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उसे लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों ही पक्षों को बुलाकर वार्ता की, जिसमें कोई निर्णय नहीं निकलने के बाद मुस्लिम पक्ष के लोग एसओ पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए विवादित स्थान के पास धरने पर बैठ गए थे। तमकुहीराज मस्जिद की प्रबंध समिति के प्रबंधक अब्दुल कलाम आजाद ने कहा था कि मजार की विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। प्रशासन उनकी बातें नहीं सुन रहा है। ऐसे में नगर पंचायत के मुसलमान विरोध स्वरूप बकरीद की नमाज नहीं पढ़ेंगे। इसकी चर्चा होते ही एसडीएम तमकुहीराज ब्यास नारायण उमराव और तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर उनकी बात सुनीं और उसे डीएम व एसपी तक पहुंचाने का भरोसा देकर उन्हें नमाज पढ़ने के लिए सहमत कर लिया था।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार दोपहर दो बजे डीएम एस. राजलिंगम व एसपी धवल जायसवाल मौके पर पहुंचे। तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता और लेखपाल आशिक वर्मा से जमीन की वर्तमान स्थिति और यहां के माहौल के बारे में जानकारी लेने के बाद चले गए। इस दौरान सीओ जितेंद्र सिंह कालरा, एसएचओ तरयासुजान कपिलदेव चौधरी, तमकुहीराज अश्वनी राय सहित कई राजस्वकर्मी व पुलिसकर्मी उपस्थित थे।