{"_id":"d6b53352008c1a3cd7ea073d5c272df6","slug":"dm-sp-made-sit-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने बैठकर मतगणना कराई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने बैठकर मतगणना कराई
कुशीनगर/अमर उजाला
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। कस्बे में चल रही मतगणना के दूसरे दिन सोमवार को दोपहर बाद लगभग डेढ़ बजे किसी ने डीएम लोकेश एम और एसपी अतुल शर्मा को सूचना देकर बताया कि अंतिम चरण की गणना में गड़बड़ी हो रही है। तत्काल दोनों अधिकारी पुलिस के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और वहां बैठकर मतगणना पूरी कराई। जनता इंटर कॉलेज परिसर में जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों की मतगणना अंतिम दौर में थी। एक टेबल पर राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के भाई घनश्याम सिंह और दूसरी टेबुल पर रामकोला के विधायक डॉक्टर पूर्णमासी देहाती के बेटे हरीश कुमार राणा के मतों की गिनती चल रही थी। दोनों लोग अलग-अलग वार्डों से चुनाव लड़े थे। अचानक दोपहर बाद लगभग एक बजे के करीब अफवाह फैली कि हरीश के निकटवर्ती उम्मीदवार उनसे आगे हो गया हैं। जबकि वह 400 से पीछे चल रहा था। इसके बाद एजेंट परेशान हो गए। इसकी शिकायत किसी ने डीएम और एसपी से की तो दोनों अधिकारी मतगणना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आरओ जेके सिंह और तहसीलदार बीएन सिंह से पूछताछ की और मौके पर बैठकर दोनों टेबल की मतगणना पूरी कराई।
विज्ञापन