फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM Sir No vets come

Kushinagar News: साहब! नहीं आते हैं पशु चिकित्साधिकारी

Tue, 21 Jan 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 21 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
DM Sir No vets come
हाटा। डीएम और एसपी ने सोमवार को हाटा तहसील सभागार में आयोजित लोगों की फरियाद सुनीं। उनकी समक्ष 112 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें से महज 11 लोगों की शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। शेष मामलों को संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश के साथ भेज दिया गया। डीएम और एसपी तेवर में दिखे और मातहतों को आपसी तालमेल से शिकायतों का तय समय में निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे अहिरौली गांव के सुनील चौधरी ने कहा कि साहब ! गांव में पशु अस्पताल है, लेकिन वहां तैनात पशु चिकित्साधिकारी कभी नहीं आते हैं। उनका नंबर भी नहीं मिलता है। यदि कभी उनका नंबर मिल भी जाए तो रिसीव नहीं होता है। इससे पशुओं का इलाज कराने में गांव के अलावा क्षेत्र के पशुपालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार को कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद हाटा नगर के वार्ड नंबर 17 निवासी अमरेश दूबे ने डीएम से शिकायत की कि उनके खेत के पास कागज में नाली है। लेकिन मौके पर नाली का निर्माण नहीं कराया गया। इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर डीएम ने ईओ को निरीक्षण कर नाली का निर्माण कराने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed