फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM saw the condition of paddy purchase centers, gave necessary instructions

Kushinagar News: डीएम ने देखा धान क्रय केंद्रों का हाल, दिए आवश्यक निर्देश

Fri, 09 Dec 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
DM saw the condition of paddy purchase centers, gave necessary instructions
डीएम ने देखा धान क्रय केंद्रों का हाल, दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

- पिछली बार धान बेचने वाले किसानों की मांगी सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। डीएम रमेश रंजन ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों सिसवा धोकरहा, कुड़वा दिलीप नगर तथा राजकीय धान केंद्र का जायजा लिया। सिसवा धोकरहा धान क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान कृषकों का पंजीकरण रजिस्टर चेक कर बोरियों की उपलब्धता की जानकारी ली। डीएम ने पिछली बार धान बेचने वाले किसानों की सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने साधन सहकारी समिति के सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि धान क्रय के संबंध में कृषकों की बैठक की जाए तथा पारदर्शीपूर्ण तरीके से धान क्रय किया जाए। सचिव साधन सहकारी समिति को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि धान क्रय खरीद की प्रतिशतता में सुधार नहीं होगा तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें। डीएम ने धान क्रय केंद्र कुड़वा दिलीप नगर का कृषक रजिस्टर चेक किया। वहां पर बोरो की उपलब्धता जानी और प्रतिदिन उठान और ढुलाई की जानकारी ली।
विज्ञापन

सचिव और किसानों की बैठक कराने के लिए उपायुक्त सहकारिता को निर्देशित किया। इसके बाद वह धान क्रय केंद्र कसया पहुंचे। वहां भी उन्होंने रजिस्टर को चेक किया तथा उपस्थित किसानों से बातचीत की। डीएम ने सुबह से ही धान क्रय करने और धान को चावल मिल तक नियमित तौर पर भेजने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एडीएम देवीदयाल वर्मा, डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह, उपायुक्त सहकारिता शिवजी यादव आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed