{"_id":"6aca9eb96ee7bbe658095d17","slug":"flower-market-decked-up-for-navratri-shoppers-flock-in-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169864-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नवरात्र पर सजा फूलों का बाजार, उमड़ रहे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नवरात्र पर सजा फूलों का बाजार, उमड़ रहे खरीदार
विज्ञापन
- कोलकाता की बनी मां दुर्गा की मूर्तियों की अधिक मांग, दुकानदारों ने सजाईं दुकानें
पडरौना। शारदीय नवरात्र की तैयारियों के बीच बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। मां दुर्गा के पूजन के लिए फूल-माला, चुनरी और पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं। बाजार में खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, मां दुर्गा की प्रतिमाओं की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। इस बार कोलकाता में बनी मां दुर्गा की मूर्तियों की अधिक मांग देखी जा रही है।
नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु चुनरी, नारियल, रोली, धूप-बत्ती और फूल-माला सहित अन्य पूजन सामग्री खरीद रहे हैं। बाजार में लाल चुनरी की अलग-अलग डिजाइन और आकार उपलब्ध हैं। वहीं, पूजा में इस्तेमाल होने वाले गेंदे के फूल, गुलाब और अन्य फूलों की भी मांग बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानों पर पूजन सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखा है।
नवरात्र में घरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा है। इसे देखते हुए मूर्ति विक्रेताओं ने भी विभिन्न आकार और आकर्षक सजावट वाली प्रतिमाएं मंगाई हैं। इनमें कोलकाता में तैयार की गई मूर्तियां श्रद्धालुओं को अधिक पसंद आ रही हैं। प्रतिमाओं की बनावट, चेहरे की कलाकारी और आकर्षक रूप के कारण लोग इन्हें खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। दुकानदारों को भी पर्व के दौरान अच्छी बिक्री की आस है। श्रद्धालु पूजन सामग्री की खरीदारी के साथ ही घरों और पंडालों में मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
स्पीकअप
शारदीय नवरात्र को लेकर दुकानों पर चुनरी की मांग बढ़ गई है। मां के दरबार में चढ़ाने के लिए श्रद्धालु लाल चुनरी को अधिक पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा पीली, गुलाबी और चमकीले रंगों की चुनरी भी बिक रही है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए वृंदावन, वाराणसी और लालगोपालगंज से अलग-अलग डिजाइन की चुनरियां मंगाई गई हैं।
- श्याम यादव, चुनरी विक्रेता, पडरौना।
नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा के लिए श्रद्धालु गेंदे की माला, गुलाब और अन्य फूल खरीद रहे हैं। मंदिरों में चढ़ावे के साथ घरों में पूजा और सजावट के लिए भी फूलों की खरीदारी हो रही है। नवरात्र को देखते हुए फूलों का स्टॉक रखा गया है। सुबह से ही ग्राहक दुकान पर पहुंचने लगे हैं। अष्टमी और नवमी के दिन फूलों की मांग और बढ़ने की उम्मीद है।
- बेचू प्रसाद सैनी, फूल विक्रेता, पडरौना।