फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM reviewed the beautification of Gandhi Chowk

डीएम ने लिया गांधी चौक के सुंदरीकरण का जायजा

Thu, 17 Nov 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
DM reviewed the beautification of Gandhi Chowk
कसया गांधी चौक पर सुंदरीकरण कार्य का जायजा लेते डीएम रमेश रंजन। - फोटो : KUSHINAGAR
डीएम ने लिया गांधी चौक के सुंदरीकरण का जायजा
विज्ञापन

नगर की सुंदरता बढ़ाने पर दिया जोर, निर्माण कार्य में नहीं होगी लापरवाही
कसया। नगर के गांधी चौक के सुंदरीकरण, अंडर ग्राउंड विद्युतीकरण और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल सहित रजवाबर ड्रेन का डीएम रमेश रंजन ने जायजा लिया। बृहस्पतिवार की सुबह डीएम कसया पहुंचे। गांधी चौक के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण कर उन्होंने प्रोजेक्ट मैप का अवलोकन किया। कार्य में विलंब होने पर उन्होंने तत्काल इसे पूरा कराने का निर्देश दिया।
नगर में बस स्टेशन से गांधी चौक होते हुए शहीद चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है। इस चौड़ीकरण में पाथवे बनेगा। दोनों तरफ आकषर्क पौधे लगाए जाएंगे। वॉल पेंटिंग से दीवारों की सुंदरता बढ़ाई जाएगी। साथ ही यहां बिजली के तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इसी कार्य का जायजा लेने बृहस्पतिवार को अचानक डीएम पहुंच गए। सभी संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर उन्होंने सड़क चौड़ीकरण के प्रोजेक्ट मैप का अवलोकन किया। इसके बाद डीएम ने एयरपोर्ट के सीमावर्ती क्षेत्र व बाउंड्री का हाल देखा। फिर अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बहुद्देशीय हब बनाए जाने की योजना के दृष्टिगत रजवाबर (मधुरिया) फाजिलनगर का निरीक्षण करने पहुंचे। इस स्थल के नक्शे का अवलोकन करके उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम देवी दयाल वर्मा, एसडीएम कसया कल्पना जायसवाल, तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह, ईओ प्रेमशंकर गुप्त, अधिशासी अभियंता विद्युत राघवेंद्र कुमार सिंह, आर्किटेक्ट नीरज वर्मा, लेखपाल निवेश रंजन राव और ब्रजेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed