{"_id":"64d5339050f51ac5e0082e24","slug":"dm-meeting-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-2942-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण से संबंधित आवेदन का शीघ्रता से करें निस्तारण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण से संबंधित आवेदन का शीघ्रता से करें निस्तारण : डीएम
Fri, 11 Aug 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो है।संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग, एलडीएम और पौधरोपण अभियान की तैयारियों के कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में बैंकिंग सेवाओं से वंचित युवाओं के बैंक खाता खोलने के संबंध में एलडीएम ने बताया कि बीते जून तक प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में कुल वार्षिक लक्ष्य 4994.049 करोड़ की सापेक्ष 882.43 करोड़ की उपलब्धि हुई है। उन्होंने बताया कि 19012 नए किसान क्रेडिट कार्ड एवं नवीनीकरण किए गए। एलडीएम ने मुद्रा योजना, एनपीए, वसूली प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस पर डीएम रमेश रंजन ने एलडीएम को सभी प्रकार के ऋण से संबंधित आवेदन पत्रों को लंबित न रखते हुए 15-20 दिनों के भीतर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने पौधरोपण अभियान के तहत 15 अगस्त को होने वाले पौधरोपण की तैयारियों के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को पौधे का उठान समय से करने और लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पौधरोपण कर जीओ टैगिंग करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पौधरोपण के दिन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी कराएं।
विज्ञापन
इस दौरान गुंजन द्विवेदी, डीएफओ अनिल श्रीवास्तव, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीआईओएस रविंद्र सिंह, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया आदि मौजूद रहे।