फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM Kushinagar reprimanded the Tehsildar in the Sampoorna Samadhan Diwas, news in Hindi

UP: 'कानाफूसी बंद करो... आराम से खड़े होकर बात कर लो', इसलिए तहसीलदार पर भड़के डीएम; बोले- शर्म आनी चाहिए आपको

Sat, 17 May 2025 07:31 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 17 May 2025 07:31 PM IST
सार

डीएम ने निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले शिकायतों को प्राथमिकता पर रखे। पीड़ित की बातों को सुने और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करें। जिन शिकायतों का निस्तारण तत्काल नहीं हो पा रहा है उसका तय समय के अंदर निस्तारण शासन के मंशा के अनुसार करें। निस्तारण में पक्षपाक्ष नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
DM Kushinagar reprimanded the Tehsildar in the Sampoorna Samadhan Diwas, news in Hindi
डीएम महेंद्र सिंह तंवर और बगल के अधिकारी की कुर्सी के बगल में खड़े तहीलदार - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

 तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने फरियाद सुनी। एक शिकायत के निस्तारण में लापरवाही बरतने के मामले में डीएम ने तहसीलदार दिनेश कुमार पर भड़क गए और खरी खोटी सुनाते हुए एसडीएम से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


डीएम ने दो टूक में मातहतों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। ऐसी शिकायतें आने पर खामियाजा भुगतने के लिए जिम्मेदार तैयार रहें। 35 मामलों में पांच का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन


डीएम ने निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले शिकायतों को प्राथमिकता पर रखे। पीड़ित की बातों को सुने और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करें। जिन शिकायतों का निस्तारण तत्काल नहीं हो पा रहा है उसका तय समय के अंदर निस्तारण शासन के मंशा के अनुसार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निस्तारण में पक्षपाक्ष नहीं होना चाहिए। इस दौरान डीएम के पास अमरनाथ कन्नौजिया ग्राम देऊरवा पहुंचे और बताया कि मेरे घर के दरवाजे के सामने निकलने वाले रास्ते पर विपक्षी विश्वामित्र कन्नौजिया दीवार चलवाकर शौचालय की टंकी बैठा लिया है। इससे आवागमन प्रभावित है।

रास्ता खुलवाने के लिए तहसीलदार से कई बार शिकायत किया, लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार को मौके पर गए लेकिन उसके प्रभाव के चलते निस्तारण नहीं किए। शिकायत सुनने के बाद डीएम ने जब तहसीलदार से पूरे प्रकरण की जानकारी जानना चाही तो तहसीलदार टज्ञल मटोल करते हुए अनभिज्ञता जाहिर करने लगे।

उक्त प्रकरण उचित प्रत्युत्तर नहीं दिया गया, जबकि उक्त प्रकरण में तहसीलदार द्वारा मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण भी किया गया था। इस पर एसडीएम के बगल में खड़े तहसीलदार पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की।

कहा, कानाफूसी बंद कर दो, आराम से खड़े होकर बात कर लो'  'आपको याद ही नहीं है कि आप गए थे वहां पर? कहां जाते हैं, कहां नहीं जाते, ये आप लोगों को ही पता नहीं चलता?  शर्म आनी चाहिए. फरियादी दौड़ रहा और आप लोग को फिक्र ही नहीं. थोड़ा काम करना भी सीख लीजिए''

जाहिर करते हुए एसडीएम को निर्देश दिया कि उक्त मामले में तहसीलदार से स्पष्टीकरण लेकर रिपोर्ट भेजे। इस मामले का मौके पर जाकर एसडीएम खुद निस्तारण कराए। सभी एसडीएम अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में आज शाम को अचानक आए आंधी तूफान से होने वाली फसलक्षति का आकलन व सर्वे रिपोर्ट भेजे।

जनहानि, पशुहानि जो हुई है शासकीय व्यवस्था के अनुरूप भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई की। थानाध्यक्षों को प्राप्त सभी शिकायतों का तय समय के अंदर निस्तारण करने को कहा।


इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार यादव, तहसीलदार दिनेश कुमार,सीएमओ डॉ. अनुपम प्रकाश भास्कर, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, सीओ कसया कुंदन सिंह , डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ मेनका, डीसी मनरेगा राकेश सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed