फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dm inspected chhitaunin dam

Kushinagar News: छितौनी तटबंध की नहीं बनी सड़क, डीएम ने जताई नाराजगी

Thu, 13 Jul 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
dm inspected chhitaunin dam
महदेवा में टूटी पुलिया की मरम्मत और सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। छितौनी तटबंध की सड़क न बनने से बाढ़ के समय मरम्मत कार्य के लिए सामग्री पहुंचाने से लेकर उसके निरीक्षण में दिक्कतें आएंगी। भले ही गंडक का जलस्तर अभी कम है, लेकिन जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर वहां तक पहुंचना कठिन होगा। बुधवार को छितौनी तटबंध और बाढ़ से प्रभावित होने वाले महदेवा गांव का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने इसकी सड़क न बनने पर नाराजगी जताई। उन्होंने महदेवा गांव में टूटी पुलिया की मरम्मत और सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए। नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
बुधवार को डीएम रमेश रंजन, एडीएम वैभव मिश्र व एसडीएम आशुतोष के साथ खड्डा विकास खंड के बाढ़ प्रभावित महदेवा गांव के नदी तट पर पहुंचे। यहां लगे परक्युपाइन को देखा व कटान नहीं होने पर संतोष व्यक्त किया। ग्रामीणों से समस्या जानी। गांव के अंदर पुलिया क्षतिग्रस्त होने पर उसकी मरम्मत एवं गांव में सोलर लाइट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने हनुमानगंज गांव के पास पुनर्स्थापित ठोकर 9.752 किमी का निरीक्षण तथा मदनपुर गांव के पास ठोकर संख्या-2 पर लगाए गए परक्युपाइन आदि कार्य को देखा। डीएम ने छितौनी तटबंध की सड़कों में गड्ढे देख तीसरी बार बाढ़ खंड के अभियंताओं से नाराजगी प्रकट की। डीएम नगर पंचायत खड्डा कार्यालय पहुंच कर हाउस टैक्स, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा रामपुर गोनहा गांव में नगर पंचायत की ओर से बनने वाले कूड़ा निस्तारण स्थल की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम खड्डा आशुतोष, तहसीलदार सुमित सिंह, एसडीओ बाढ़ खंड मनोरंजन कुमार, बीडीओ विनीत यादव, प्रधान प्रतिनिधि रामपुर गोनहा अवनिंद्र गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि मदनपुर विनय सिंह, आनंद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि महदेवा नथुनी कुशवाहा, लेखपाल अमन कौशिक, विभव शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed