फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM in Semra Hardo and BSA welcomed the students in Gangrani.

Kushinagar News: सेमरा हरदो में डीएम और गांगरानी में बीएसए ने किया विद्यार्थियों का स्वागत

Tue, 02 Jul 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 02 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
DM in Semra Hardo and BSA welcomed the students in Gangrani.
पडरौना। ग्रीष्मावकाश के बाद सभी विद्यालयों में सोमवार से पठन-पाठन शुरू हो गया। विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं पर शिक्षकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। क्षेत्र के सेमरा हरदो के कंपोजिट विद्यालय पहुंचे डीएम और गांगरानी प्राथमिक विद्यालय पहुंचे बीएसए ने छात्र-छात्राओं को चंदन लगाया। इसके बाद उन पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। दोपहर में एमडीएम में हलवा, पूड़ी समेत अन्य लजीज पकवान विद्यार्थियों में वितरित किए गए।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय में विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने के लिए विद्यार्थी जीवन सबसे उपयुक्त होता है। विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करना चाहिए। डीएम सबसे पहले कक्षा एक में नव प्रवेशित 40 बच्चों पर पुष्प बरसाकर और चंदन लगाकर स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने, साफ-सफाई से रहने एवं ईमानदारी व नैतिकता के साथ जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

डीएम ने विद्यालय में बने खगोल विज्ञान प्रयोगशाला देखा, जहा कक्षा आठवीं के छात्र आशीष कुमार से मानव कंकाल तंत्र, सौर मंडल, सूक्ष्मदर्शी और नक्षत्रों आदि से संबंधित प्रश्न किए। शिक्षक राहुल कुमार सिंह से भी डीएम ने प्रयोगशाला के संबंध में जानकारी ली। शैक्षिक कक्षाओं के दौरान डीएम ने कक्षा सातवीं के शिवम कुमार से पहाड़ा, कुमारी कुमकुम गुप्ता, पांचवीं के छात्र करन से स्पेलिंग पूछे। विद्यार्थियों की तरफ से मिले उत्तर पर डीएम प्रसन्न दिखखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, उमाशंकर यादव, रीना, डालिमा सिंह आदि मौजूद रहे। इसके पहले बीएसए ने गांगरानी स्थित प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों पर पुष्प बरसाने के बाद चंदन लगाकर उनका स्वागत किया।
पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के साथ गर्मी की छुट्टी के बाद परिषदीय विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों का प्रधानाध्यापक अतहर हुसैन, सहायक अध्यापक राजन गुप्ता, शिक्षामित्र बबिता कुशवाहा, समन्वयक संजय मणि त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को स्वागत किया गया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकडियार में प्रधानाध्यापक अनुप सिंह, शिक्षामित्र शुशीला देवी, प्राथमिक विद्यालय खैरटिया शितलापुर में प्रधानाध्यापक विरेंद्र चौहान व प्राथमिक विद्यालय कलवारीपट्टी में रविंद्र गुप्ता व शिक्षामित्र दिनेश शर्मा ने छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया। बीईओ संजय कुमार भारती ने बताया विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे। सोमवार को सभी विद्यालय खुल गए हैं। प्रथम दिन होने के चलते बच्चों की उपस्थिति कम थी।


बरवापट्टी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पिपरही गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का एआरपी रामेश्वर यादव ने छात्रों को तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रधानाध्यापक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को पहले दिन कुल 72 छात्र उपस्थित हैं। उन्हें एमडीएम में हलवा और पूड़ी दी गई है। इस दौरान शरद कुमार, विरेंद्र प्रसाद, शिक्षामित्र सेराजुल हक सिद्दीकी, निर्मला देवी आदि मौजूद रहीं।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को क्षेत्र के राजपुर खाश, पिपराघाट, परसा उर्फ सिरिसिया, जंगलीपट्टी, रणजीत टोला, जगदीशपुर, सुमही संतपट्टी, दवनहा, राजपुर बगहा, मिश्रौली, सुमहीरानी, साहबगंज, टिकुलिया, बैजूपट्टी सहित अन्य सभी परिषदीय प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों को गुब्बारों को फूल पत्तियों से सजाया गया था। शिक्षकों ने छात्रों के आगमन पर उन्हें चंदन टीका लगाकर स्वागत किया। कसया प्रतिनिधि के अनुसार, स्कूल पहुंचे बच्चों को शिक्षकाें ने रोली चंदन लगाकर स्वागत किया। बच्चों को पहले दिन स्कूल में हलवा, पूड़ी, रोटी, सब्जी और केला खिलाया गया।
गायत्री पुरम नगर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा दुर्गा राय के प्रधानाध्यापक चंद्रभूषण पांडेय ने बताया कि एमडीएम में पूड़ी-सब्जी और हलवा बना है। नामांकित 40 बच्चों में से 22 स्कूल पहुंचे हैं। प्राथमिक विद्यालय बेलवा रामजस में 45 छात्रों में 28 छात्र मौजूद मिले। अमीय नगर वार्ड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या में 133 में से 47 विद्यार्थी उपस्थित रहे। बालवाड़ी जूनियर हाईस्कूल में छात्रों की संख्या काफी कम थी 97 में केवल पांच छात्र आए थे। बीआरसी परिसर में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में नामांकित 454 छात्रों में से 180 छात्र उपस्थित मिले।

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबौली में पहुंचे विद्यार्थियों का शिक्षकों ने स्वागत किया। इस दौरान तीरथराज गुप्ता, अवधेश पासवान, हरीश तिवारी, रागिनी साहनी, प्रमोद, ममता सिंह, केशव यादव, प्रभात कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed