फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM expressed displeasure after seeing the incomplete flood prevention works

Kushinagar News: बाढ़ से बचाव के कार्य अधूरे देख डीएम ने जताई नाराजगी

Sun, 22 Jun 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure after seeing the incomplete flood prevention works
पडरौना/खड्डा। नेपाल में बारिश होने के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। शनिवार को खड्डा के छितौनी बंधे पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी संतोष कुमार मिश्रा मातहतों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव का कार्य अधूरा देख डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्हें अविलंब काम पूरा कराने के निर्देश दिए। नक्शे से बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों व तटबंधों से जुड़ी जानकारी ली। छितौनी तटबंध के किलोमीटर 8.00 भैसहा गांव के पास स्थित ठोकर का पुनर्स्थापना कार्य चल रहा है। इसका निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद बाढ़ खंड के अभियंता से पूरी जानकारी ली। वहीं से डीएम ने नदी को देखा तथा उस पार के गांवों के विषय में जानकारी हासिल की। डीएम ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि मरम्मत कार्य अबतक पूरा नहीं हो पाया है। इसके लिए उन्होंने काम में तेजी लाने के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीओ से प्रगति पर नजर रखने काे कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि छितौनी बंधे पर चल रहे ठोकर पुनर्स्थापना के कार्य को इसी महीने पूरा किया जाए। बंधे की सुरक्षा के साथ-साथ निगरानी बढ़ाई जाए। बाढ़ से बचाव के लिए तैयारी पूरी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed