{"_id":"60c218468ebc3ec5a674f243","slug":"dm-directed-for-vacination-in-hurry-kushinagar-news-gkp39755856","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन सभागार में बने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर मे हुई कोविड समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन सभागार में बने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर मे हुई कोविड समीक्षा बैठक
विज्ञापन
टीकाकरण में तेजी लाने के डीएम ने दिए निर्देश
पडरौना (कुशीनगर )। विकास भवन सभागार में बने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में बृहस्पतिवार को कोविड समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम ने की। उन्होंने जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग में लग रहे ऑक्सीजन प्लांट की प्रगति की जानकारी सीएमएस से हासिल की। डीएम ने कोविड टीकाकरण कंटेनमेंट जोन की स्थिति, मुसहर बस्तियों में टीकाकरण, सैनिटाइजेशन, मास्क वितरण, आयुष्मान कार्ड का डाटा, कोविड से अनाथ हुए बच्चों की स्थिति, समुदाय विशेष में टीकाकरण की समीक्षा करते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम एस. राजलिंगम ने जिला अस्पताल के सीएमएस से ऑक्सीजन पाइपलाइन के कार्य की प्रगति की रिपोर्ट ली तथा निर्देशित किया कि समय से कार्य को संपन्न कराएं। मुसहर बस्तियों में टीकाकरण की प्रगति की रिपोर्ट ली गई तथा डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी को निर्देशित किया गया कि उनके बीच मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया जाए। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता से आयुष्मान कार्ड बनाने की संख्या को संतोषजनक नहीं पाए जाने पर डीएम ने आयुष्मान मित्रों के संबंध में पूछताछ की।
उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि इस कार्य में भी तेजी लाई जाए। कोविड से अनाथ हुए बच्चों के बारे में भी जानकारी ली गई। बैठक में टीकाकरण की प्रगति की भी रिपोर्ट ली गई तथा जहां कमतर प्रदर्शन है, वहां के बारे में कारण पूछा गया। विशेष समुदाय में टीकाकरण की कम प्रगति पर यह सुझाव दिया गया कि टीकाकरण बूथ स्थानीय स्तर पर ही बने। उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स में प्रथम एवं द्वितीय डोज के आंकड़े के बारे में भी पूछताछ की। इस बैठक के दौरान डब्ल्यूएचओ की तरफ से दो हजार एन-95 मास्क प्रदान किया गया। बैठक में सीडीओ अनुज मलिक, एडीएम विंध्यवासिनी राय, एएसपी एपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।