फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM did not reach, complainants came from far away places disappointed

Kushinagar News: नहीं पहुंचे डीएम, निराश हुए दूर-दराज से आए फरियादी

Sun, 02 Mar 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
DM did not reach, complainants came from far away places disappointed
तमकुहीराज। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में किसी वजह से डीएम नहीं पहुंचे। उनकी गैर मौजूदगी से शिकायत लेकर पहुंचे लोगों में निराशा दिखी। एसडीएम ने लोगों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

एसडीएम ऋषभ देवराज पुंडीर की अध्यक्षता में संपन्न हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 52 मामले आए। इसमें से छह मामलों का निस्तारण किया। शेष 46 मामलों को संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश के साथ भेज दिया गया। डीएम व एसपी के तहसील दिवस में नहीं आने के कारण फरियादियों में भारी मायूसी भरी नजरों से लौट गए। इस दौरान राजस्व विभाग के 22, पुलिस के 14, विकास के चार व अन्य विभाग के 12 शिकायती पत्र सहित कुल 52 मामले आए। पडरौना तहसील में एसडीएम व्यास नारायण उमराव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व के 14, पुलिस के छह, विकास के तीन व अन्य विभागों के दो समेत कुल 25 मामले दर्ज हुए। राजस्व के चार मामले निस्तारित कर शेष 21 मामलों को संबंधित विभागों में भेजा गया। कप्तानगंज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार दिनेश कुमार और तहसीलदार न्यायिक जितेंद्र कुमार सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। वहां राजस्व के 13, विकास एक, पुलिस एक और अन्य के दो मामले आए, जिसमें राजस्व के तीन मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला, ईओ योगेश प्रताप मिश्रा, मारकंडे गुप्ता, राहुल दीक्षित, उमेश शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed