फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM angry with poor progress of vaccination

टीकाकरण की खराब प्रगति से डीएम नाराज

Thu, 27 Jan 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
DM angry with poor progress of vaccination
टीकाकरण की खराब प्रगति से डीएम नाराज
विज्ञापन

पडरौना। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभागार में बृहस्पतिवार को कोविड समीक्षा बैठक हुई। इसमें निगरानी समिति, टीकाकरण, ड्यूलिस्ट संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई।
निगरानी समिति की सक्रियता के संबंध में डीएम ने जानकारी ली। डीएम ने टीकाकरण की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की टीकाकरण के संबंध में सक्रियता के बारे में जानकारी ली। डीएम ने ड्यूलिस्ट का गांव वार डाटा की उपलब्धता के बारे में निर्देश देते हुए कोविड के संदर्भ में डेथ ऑडिट की रिपोर्ट मांगी। डीएम ने कहा कि पोर्टल पर नियमित तौर पर डाटा को फीड करते रहें। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ अनुज मलिक, एडीएम देवी दयाल वर्मा, एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, एसडीएम गोपाल शर्मा, डीपीआरओ अभय यादव, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को कोविड किट देने के निर्देश
रामकोला। सीएमओ ने बृहस्पतिवार को रामकोला सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोनारोधी टीकाकरण समेत स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और स्वास्थ्यकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए।

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. एपी गुप्ता से टीकाकरण के पहले, दूसरे और बूस्टर डोज की स्थिति के बारे में जानकारी ली। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि सीएचसी क्षेत्र में पहली डोज का टीकाकरण शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। दूसरा डोज भी 68 फीसदी लोगों लगाया जा चुका हैं। बूस्टर डोज सिर्फ 60 फीसदी लोगों को दिया जा सका है। सीएमओ ने आशा कार्यकर्ताओं से कोविड कीट, डोर-टू-डोर सर्वे अभियान में जानकारी लेकर कोरोना का लक्षण मिलने पर उन्हें किट देने के निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ. एसके विश्वकर्मा, डॉ. रजनीश कुमार श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed