{"_id":"5a43ee3c4f1c1bc45b8be8e5","slug":"dlw-defeated-noida-by-varanasi-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलडब्लू वाराणसी की टीम ने नोएडा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलडब्लू वाराणसी की टीम ने नोएडा को हराया
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कृष्णा साहा व विमलेश मल्ल की स्मृति में यूएनपीजी कॉलेज के खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को डीएलडब्लू वाराणसी व नोएडा के बीच मैच खेला गया। इसमें वाराणसी की टीम ने छह विकेट से नोएडा की टीम को पराजित करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। शानदार बल्लेबाजी करने वाले वाराणसी के खिलाड़ी ऋतिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टॉस जीतकर नोएडा टीम के कप्तान सूरज ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाजों के विकेट गिरने के बाद कोई भी खिलाड़ी सर्वाधिक स्कोर अपनी टीम को नहीं दे सका। वाराणसी के गेंदबाजों ने शुरूआत से ही काफी कसी हुई गेंदबाजी की। इसके चलते नोएडा की टीम महज 118 रन पर ही सिमट गई। वाराणसी के अर्पित, भानु व बंटी साहनी ने दो-दो विकेट झटके, जबकि आयूष, विमल को एक-एक विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी टीम के सलामी बल्लेबाज के रूप में कप्तान अभिनव वर्मा बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन में चले गए। इसके बाद ऋतिक ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया। 63 रनों की शानदार पारी खेलने पर ऋतिक का विकेट गिर गया। चार विकेट गिरने के बाद पारी को अश्वनी और विमल ने संभाल लिया और अपनी टीम को जीत दिला दी। शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋतिक को मैन आफ द मैच का पुरस्कार शमसेर मल्ल, तेजनारायण श्रीवास्तव और बीएन मिश्र ने मोबाइल देकर पुरस्कृत किया। अंपायर बबलू सिंह व पवन सिंह रहे। कमेंट्री प्रिंस तिवारी, राबिन गुप्ता व स्कोरिंग अभिनव पाठक ने किया।
विज्ञापन
इसके पूर्व मैच का शुभारंभ एक निजी कंपनी के एरिया मैनेजर सुदीप वाजपेयी, मनोज बंका, डॉक्टर अभिषेक शुक्ल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस मौके पर मन्नू सिंह चंदेल, सतीश साहा, अजय साहा, मुन्ना अली, आजाद अली, मनीष गुप्ता, गौरव तिवारी, रिजवान शालू, कृष्णा रावत, सुधीर जायसवाल, कमलेंदू मिश्र, बंटी, शहिल, आदिल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।