फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ditya District toper with 98.6 percent marks

आईसीएससी बोर्ड परीक्षा

Mon, 26 Jul 2021 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
ditya District toper with 98.6 percent marks
98.6 फीसदी अंक पाकर आदित्य बने जिला टॉपर
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। काउंसलिंग फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से दसवीं व बारहवीं का परिणाम शनिवार को जारी किया गया। इसमें जिले में संचालित दो स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं निरस्त कर सभी विद्यार्थियों को प्रमोट किया गया है। सेंट थ्रेसेस स्कूल के हाईस्कूल व इंटर में सभी परीक्षार्थी सफल रहे। संत पुष्पा सिनियर सेकेंड्री स्कूल के हाईस्कूल में आदित्य ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।
सीआईएससीई के हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों ने मोबाइल व साइबर कैफे पर पहुंचकर अपना परिणाम देखना शुरू किया। लेकिन नेटवर्क की समस्या से देर शाम तक विद्यार्थी और उनके अभिभावक परेशान रहे। पडरौना शहर में इस बोर्ड से एक मात्र संचालित सेंट थ्रेसेस स्कूल परीक्षा परिणाम जारी होने के दिन भी बच्चों और अभिभावकों के लिए कोरोना के चलते बंद रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जोसेफ व उप प्रधानाचार्य फादर एबिन का मोबाइल दोपहर से ही बंद रहा। इसके चलते बच्चे अपने अपने हिसाब से इंटर में टॉप फाइव की सूची जारी कर रहे थे। स्कूल देर रात टॉपरों की सूची फाइनल नहीं कर सका। एक लिपिक ने बताया कि स्कूल का हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा।
विज्ञापन

संत पुष्पा सिनियर सेकेंड्री स्कूल के आदित्य सेन 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। प्रधानाचार्या सिस्टर नैंसी चेरीयन ने बताया कि हाईस्कूल में कुल 78 छात्र छात्राएं नामांकित थे। इसमें से 20 छात्रों को 95 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। जबकि 68 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसमें आदित्य सेन ने 98.6 प्रतिशत, गजेंद्र यादव ने 98.4 प्रतिशत, सत्यम तिवारी ने 98.4 प्रतिशत, प्रियांशु शर्मा ने 98 प्रतिशत, तनुजा सिंह ने 97 प्रतिशत, खुशी वर्मा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed