{"_id":"6765c0f119bee3b0680d4467","slug":"district-president-of-student-assembly-under-house-arrest-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-128696-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छात्र सभा के जिला अध्यक्ष नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छात्र सभा के जिला अध्यक्ष नजरबंद
Sat, 21 Dec 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
पडरौना । गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. आंबेडकर पर दिए गए बयान के खिलाफ जब समाजवादी छात्र सभा आंदोलन करने और पुतला फूंकने की तैयारी में जुटी थी तभी पुलिस ने जिलाध्यक्ष को नजरबंद कर दिया।
समाजवादी छात्र सभा कुशीनगर के जिला अध्यक्ष और उदित नारायण डिग्री कॉलेज के छात्र संघ के उपाध्यक्ष राम लखन यादव को पुलिस ने परसौनी कला स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया है।
राम लखन यादव ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह को हिंदुस्तान की जनता से माफी मांगनी चाहिए। जिस तरह से आज विपक्षी के नेताओं और कार्यकर्ता को नजरबंद किया जा रहा है ऐसा प्रतीत तोता है जैसे सरकार ने सभी नियम और कानून को ताक पर रख दिया है।
विज्ञापन
बीजेपी सरकार देश में तानाशाही लाना चाहती है, जिसके मनसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष धनेश यादव, अभिनाश यादव ,मुन्ना मौजूद रहे।